लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा! इसलिए रिसेप्शन के बाद देर रात पति निक के साथ सलमान के घर गईं थीं प्रियंका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2018 11:24 IST

मुंबई रिसेप्शन में सलमान के शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सलमान खान के घर पहुंची।

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच मनमुटाव की खबरें हाल ही में सामने आईं थीं। प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत में रोल करने से मना कर दिया था जिसके बाद से कहा गया था कि दबंग खान उनसे नाराज हैं। लेकिन हाल ही में वह देसी गर्ल के रिसेप्शन में जब पहुंचे तो सारी बातों पर विराम लग गया।

इतना ही नहीं मुंबई रिसेप्शन में सलमान के शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सलमान खान के घर पहुंची। खबरों की मानें तो प्रियंका के रिसेप्शन में सलमान का परिवार शामिल नहीं हो पाया था, सलमान के परिवार के सभी सदस्यों से मिलने के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में मौजूद उनके घर पहुंची थी।

वही सलमान खान की बहन अर्पिता प्रियंका चोपड़ा की काफी अच्छी दोस्त हैं। वह सलमान की मां से मिलने यहां पति के साथ पहुंची थीं। जबकि अर्पिता प्रियंका की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर गई थीं।  प्रियंका और निक की क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान अर्पिता खान, प्रियंका की ब्राइड्ल मेट भी बनी थीं।

 इंडिया में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब प्रिंयका अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अब एक बात साफ है कि सलमान और प्रियंका के बीच फिर से दोस्ती हो गई है और दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर मन मुटाव नहीं है।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?