लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'पाहुना' की रिलीज़ डेट आउट, इस तारीख को होगी रिलीज

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2018 16:05 IST

फिल्म की कहानी तीन नेपाली बच्चों के आस-पास घूमती है जो अपने अभिभावकों से बिछड़ गए हैं और नेपाल में माओवादी आंदोलन से बच कर सिक्किम भाग जाते हैं।

Open in App

सिक्किमी भाषा में बनाई गई प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म ‘‘पहुना : द लिटिल विजिटर्स’’ सात दिसंबर को रिलीज होगी।प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन पाखी ए टायरवाला ने किया है।

फिल्म की कहानी तीन नेपाली बच्चों के आस-पास घूमती है जो अपने अभिभावकों से बिछड़ गए हैं और नेपाल में माओवादी आंदोलन से बच कर सिक्किम भाग जाते हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की।

उन्होंने लिखा ‘‘अंतत: इंतजार खत्म हुआ। ‘पहुना : द लिटिल विजिटर्स’ सात दिसंबर 2018 को देश भर के थिएटरों में रिलीज होगी। यह एक खास फिल्म है और मैं यह खुशखबरी आपको देने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।’’ 

साथ ही प्रियंका ने फिल्म का पोस्टर भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर किया है।

पाखी ने बताया कि यह फिल्म उस उम्मीद का संकेत है जो संघर्ष के दौर में हौसला जगाती है।

उन्होंने एक बयान में कहा ‘‘छोड़ देना बहुत आसान होता है। जरूरत के समय हमें उम्मीद की जरूरत होती है। फिल्म में एक जगह एक किरदार कहता है ‘पूरा अंधेरा कभी नहीं होता। रोशनी हमेशा होती है।’ पहुना उम्मीद से भरी है। यही वजह है कि इसे बच्चों ने, पूरी दुनिया ने सराहा और अब यह देश में रिलीज होने जा रही है... जहां हमने यह फिल्म बनाई, जिनके लिए बनाई।’’ 

मधु ने कहा कि यह फिल्म खास है क्योंकि इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि बड़ों के कठोर फैसलों का बच्चों पर कैसा दूरगामी असर पड़ता है। ‘‘अपील के संदर्भ में यह फिल्म पूरे विश्व में प्रासंगिक है।’’ 

पहुना जर्मनी में पिछले माह संपन्न ‘‘श्लिंगेल इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल’’ में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में बेस्ट फिल्म (ज्यूरी च्वाइस) और स्पेशल मेन्शन बाई प्रोफेशनल ज्यूरी अवार्ड हासिल करने में सफल रही।

चिल्ड्रेन्स फिल्म सोसायटी, भारत के सह निर्माण से बनी ‘पहुना’ का पिछले साल टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?