बिकिनी पहने प्रियंका चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें मियामी वेकेशन से वायरल हो रही उनकी ये तस्वीर

By मेघना वर्मा | Published: August 4, 2019 01:01 PM2019-08-04T13:01:20+5:302019-08-04T13:01:20+5:30

कुछ दिनों पहले प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी थी। जिसमें प्रियंका सिगरेट पीते दिखाई दे रही थीं।

Priyanka Chopra viral photo in bikini | बिकिनी पहने प्रियंका चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें मियामी वेकेशन से वायरल हो रही उनकी ये तस्वीर

बिकिनी पहने प्रियंका चोपड़ा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें मियामी वेकेशन से वायरल हो रही उनकी ये तस्वीर

Highlightsप्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी।प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर बीते दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थी।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन सितारों में से हैं जिन्हें फैंशन ट्रेंड सेटर भी कहा जा सकता है। प्रियंका जो भी आउटफिट पहनी हैं वो फैशन बन जाता है। इन दिनों प्रियंका फ्लोरिडा, मियामी में वेकेशन मना रही हैं। देसी गर्ल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो वॉयलेट कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।

प्रियंका की इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक ग्लासेस पहन रखा है। साथ ही उनके बालों में जूड़ा बना हुआ है। वॉयलट कलर की बिकिनी में प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। जूम की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका का ये स्वीम सूट 195 डॉलर यानी कुछ 13 हजार 585 रुपये का है। 

वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका की एक और तस्वीर है जिसमें वो स्वीम सूट पर व्हाइट कलर के मैक्सी ड्रेस को पहन रही हैं। प्रियंका इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें इस ट्रिप से प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कुछ दिनों पहले प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी थी। जिसमें प्रियंका सिगरेट पीते दिखाई दे रही थीं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि इस फोटो में उनके साथ मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस भी थे जो सिगार पी रहे थे। देसी गर्ल की इस फोटो को लेकर काफी चर्चा हुई थी। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और बॉलीवुड से संन्यास ले चुकीं जायरा वसीम होंगी।

Web Title: Priyanka Chopra viral photo in bikini

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे