शराब का एड करने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने लिखा-लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 5, 2019 08:47 AM2019-08-05T08:47:54+5:302019-08-05T08:47:54+5:30

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सिगरेट पीती नजर आई थीं। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुई थीं। ऐसे में एक बार फिर से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

priyanka chopra troll for her new alcohol brand advertisement | शराब का एड करने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने लिखा-लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है

शराब का एड करने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने लिखा-लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है

Highlightsअपने अभिनय के दम पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति के साथ निजी समय बिताते नजर आती हैं।

अपने अभिनय के दम पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति के साथ निजी समय बिताते नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ट्रोलर्स के हाथ चढ़ गई थीं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सिगरेट पीती नजर आई थीं। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुई थीं। ऐसे में एक बार फिर से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक एक्कोहल ब्रांड का विज्ञापन करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जिंदगी खुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर अवसर को हाथ में लेना होगा, जोखिम उठाना होगा और अपना रास्ता बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज है जिसे आपने कमाया है। यह आपका गर्व है।

इस एड को शेयर करने के बाद ही प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स ने एक बार फिर से उनको खरी खोटी सुनाई हैं।एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है।' एक और लिखा- मतलब दीदी का कहना है कि उन्होंने ये पीकर प्राइड हासिल किया है

दूसरे यूजर ने लिखा- 'अस्थमा क्या ठीक हुआ छोरी हाथ से निकल गई।' तीसरे ने लिखा- 'दारू बेचने के लिए इतना सूतियापा।

प्रियंका ने एक बार एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें कहा था कि वह अस्थमा से पीड़ित है। उसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि वह 5 साल से इस रोग से जूझ रही हैं। इसमें मेरी मां ने मेरी बहुत मदद की है। मेरे जानने वाले कई लोगों को पता है कि मुझे अस्थमा है। 

प्रियंका ने बीते साथ 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। दोनों ने उदयपुर में शादी थी। अब देसी गर्ल शादी के बाद पहली बार द स्काई इज पिंक फिल्म में नजर आएंगी।

Web Title: priyanka chopra troll for her new alcohol brand advertisement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे