पिंक बिकिनी में पति निक के साथ इश्क फरमाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेहद रोमांटिक है उनकी ये तस्वीरें-देखें फोटो

By मेघना वर्मा | Published: July 28, 2019 09:28 AM2019-07-28T09:28:58+5:302019-07-28T09:28:58+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका एक बच्चे को पकड़कर सोती दिख रही हैं। पिक को शेयर करेत हुए उन्होंने बेबी लव कैप्शन लिखा है।

priyanka chopra shares pics from miami vacation in pink bikini with nick jonas | पिंक बिकिनी में पति निक के साथ इश्क फरमाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेहद रोमांटिक है उनकी ये तस्वीरें-देखें फोटो

पिंक बिकिनी में पति निक के साथ इश्क फरमाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेहद रोमांटिक है उनकी ये तस्वीरें-देखें फोटो

Highlightsप्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखने वाली हैं।प्रियंका चोपड़ा को कुछ दिनों पहले उनकी एक फोटो के लिए ट्रोल किया गया था जिसमें वो सिगरेट पीती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में वेकेशन मना रही हैं। अपने बर्थडे के समय उन्होंने अपनी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अब देसी गर्ल ने मियामी में अपने वेकेशन से पति निक के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लोरिडा की कुछ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में प्रिंयका खूबसूरत पिंक बिकनी में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथों पर भी पिंक कलर का ग्लव्स पहन रखा है। एक फोटो में प्रियंका बेहद रोमांटिक अंदाज में पति निक को देख रही हैं। 

फैंस को उनकी ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका यार्ट में खड़ी दिख रही हैं। मल्टीकलम के आउटफिट में प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। 

बेबी के साथ भी तस्वीर की शेयर 

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका एक बच्चे को पकड़कर सोती दिख रही हैं। पिक को शेयर करेत हुए उन्होंने बेबी लव कैप्शन लिखा है। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें वो सिगरेट पीती हुई दिख रही हैं। इस फोटो के लिए भी प्रियंका चोपड़ा को काफी ट्रोल किया गया था। फैंस ने ट्वीटर पर उनको खूब ट्रोल किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। 

Web Title: priyanka chopra shares pics from miami vacation in pink bikini with nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे