लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-परिणीति पहली बार एक साथ करेंगी काम, डिजनी की इस फिल्में में भी दोनों बनी बहनें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 18, 2019 15:26 IST

प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को परिणीति चोपड़ा आवाज देंगी। प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगीएना के किरदार को परिणीति चोपड़ा आवाज देंगी।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द पहली बार पर्दे पर साथ काम करने वाली हैं। ये दोनों बॉलीवुड सिस्टर्स हॉलीवुड प्रोजेक्ट फ्रोजेन 2 में अपनी आवाज देने वाली हैं। प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-मि‍मी और तिषा अब एल्सा और एना होंगी। हम चोपड़ा सिस्टर्स फाइनली डिजनी के फ्रोजेन 2 में साथ नजर आएंगी। आप लोग हमें देखें इसका इंतजार नहीं कर सकती। मेरा मतलब है हमें सुने, हम इन शानदार और ताकतवर कैरेक्टर्स को हिंदी में जीवन देंगे।

इस मोशन पोस्टर में प्रियंका जहां नारंगी रंग की ड्रेस में तो वहीं परिणीति सफेद और काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को परिणीति चोपड़ा आवाज देंगी।

फ्रोजेन 2 के डायरेक्टर जेनीफर ली और क्रिस बक हैं (Jennifer Lee or Chris Buck) ने किया है। फिल्म में परिणीति ने एना को और प्रियंका ने एल्सा को आवाज दी है। फिल्म अगले महीने यानी 22 नवंबर को रिलीज होगी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ापरिणीति चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल