लाइव न्यूज़ :

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट, इस हॉलीवुड फिल्म में इन स्टार्स के साथ आएंगी नज़र

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 28, 2020 12:48 IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की है. वो इस फिल्म में सैम ह्यूगन और म्यूजिक आइकॉन सेलिन डियॉन जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगी.

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की है. उन्होंने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में फैन्स को बताया है. वो इस फिल्म में सैम ह्यूगन और म्यूजिक आइकॉन सेलिन डियॉन जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगी. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.  

प्रियंका चोपड़ा नई फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटिड हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "शानदार लोगों के साथ शानदार मूवी शुरू करने के लिए बेहद एक्साइडेट हूं. जिम स्ट्रॉसे, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन. ये मेरा सम्मान है. चलो चलते हैं. "

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ये जर्मन मूवी 'टैक्स्ट फॉर यू' का रीमेक है, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह सोफी क्रैमर के नॉवेल पर आधारित है. प्रियंका फिल्म में एक विधवा के किरदार में नजर आएंगी जो अपने मर चुके मंगेतर के फोन पर मैसेज भेजती हैं. उन्हें यह नहीं पता होता है कि यह नंबर किसी और को दिया जा चुका है. यह नंबर सैम ह्यूगन को मिलता है जिनका भी दिल टूट चुका है. दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं. उनके इस प्यार को सेलिना डियॉन आवाज देंगी, इस फिल्म को जिम स्ट्राउस डायरेक्ट कर रहे हैं.

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को बॉलीवुड में आखिरी बार द स्काइ इज पिंक फिल्म में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी थे. दूसरी ओर प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में भी दिखाई देंगी. ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रियंका का फर्स्ट लुक भी सामने हा चुका है।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?