शादी के 4 महीने बाद प्रियंका को पति निक से मिला खास गिफ्ट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने यूं जताई खुशी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 5, 2019 02:59 PM2019-04-05T14:59:51+5:302019-04-05T15:14:41+5:30

प्रियंका ने पति के गिफ्ट की फोटो को अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है।

priyanka chopra gets branded gift by husband and nick jona | शादी के 4 महीने बाद प्रियंका को पति निक से मिला खास गिफ्ट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने यूं जताई खुशी

शादी के 4 महीने बाद प्रियंका को पति निक से मिला खास गिफ्ट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने यूं जताई खुशी

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ की रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल ने अब शादी के 4 महीने बाद पति के द्वारा दिए गए गिफ्ट की फोटो शेयर की है।

प्रियंका ने पति के गिफ्ट की फोटो को अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा जोनस को निक ने एक ब्रांडेड सैंडल गिफ्ट किए हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी में उन गिफ्टेड सैंडल को पहनकर फोटो पोस्ट की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी सैंडल दिखाती नजर आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की फुटवेयर स्किन कलर की हैं। फुटवियर की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कूल शूज @nichjonas'। कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई हुई। इससे साफ है कि प्रियंका को अपने पति निक का ये गिफ्ट काफी पसंद आ गया है। प्रियंका और निक ने 1-2 दिसंबर 2018 को जोधपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी।

हाल ही में प्रियंका और निक के तलाक की खबरे भी खूब मीडिया में उड़ी थी, हालांकि बाद में इनको अफवाह कहा गया था। लेकिन अब कहा जा रहा है जिस पत्रिका में दोनों के तलाक की खबर छपी थी ये लीगल एक्शन लेंगे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' में बिजी हैं। फिल्म में वो फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

Web Title: priyanka chopra gets branded gift by husband and nick jona

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे