जब प्रियंका चोपड़ा ने Grammy अवॉर्ड्स नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ लगाया अपने इस गाने पर ठुमका, पति निक भी थे मौजूद
By मेघना वर्मा | Published: February 11, 2019 02:53 PM2019-02-11T14:53:28+5:302019-02-11T15:31:41+5:30
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। जिसमें वो पति निक के साथ और Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे के साथ प्यार जताने और मस्ती करने से कभी नहीं चूकते। सुपर संडे मनाने के बाद वो ना सिर्फ एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं बल्कि एक-दूसरे की फैमिली को टाइम देते हैं। हॉलीवुड के Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ भी कपल मस्ती करते दिखाई दिए।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। जिसमें वो पति निक के साथ और Grammy अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड दोस्तों के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ Rebel Wilson, Liam Hemsworth और Adam DeVine भी दिखाई दे रहे हैं।
गल्ला गुड़ियां पर लगाया ठुमका
इस मस्ती में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म दिल धड़कने दो के फेमस गाने गल्ला गुड़ियां पर डांस करते हुए भी दिख रही हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि पति निक और उनके दोस्त भी इस गाने पर ठुमके लगाते और इस गाने का सिगनेचर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रीन कलर लग रहा है गॉर्जियस
प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन में ग्रीन करल के आउटफिट में दिख रही हैं जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा है। ब्राइट कलर में प्रियंका की पर्सनालिटी और भी पावर फुल लग रही है। वहीं निक जोनस ब्लैक कलर के सूट में दिखाई दिए।