लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर गैंगरेप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का तक ने लिखा मैसेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2020 10:12 IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक और दर्दनाक घटना सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश से एक के बाद एक आर रही गैंगरेप की घटनाओं से पूरा देश शॉक्ड है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेसस ने भी इन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप केस से पूरा देश हिला हुआ हैबलरामपुर जिले से एक 22 साल की लड़के के गैंगरेप की खबर आ गई।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था। दिल्ली से लेकर लखनऊ व देश के दूसरे हिस्सों में हाथरस कांड के खिलाफ लोग सड़क पर उतर कर योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक और दर्दनाक घटना सामने आ रही है।

बलरामपुर जिले से एक 22 साल की लड़के के गैंगरेप की खबर आ गई। इन घटनाओं की गूंज भारत के बाहर भी पहुंच गई है और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, बलरामपुर से और डरावनी खबर आई है। हर रेप सिर्फ एक और नंबर नहीं होता। इसके पीछे एक परिवार होता है जिसे इस डर के साथ हमेशा रहना होता है। उन्होंने लिखा, हम सबको इन भयावह कृत्यों के लिए शरम से अपना सिर झुका लेना चाहिए कि हम अपनी महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर सके।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, कुछ ही वक्त बीता औ हमें एक और वीभत्स रेप के बारे में पता चला। किस दुनिया में ये राक्षस किसी यंग लाइफ के साथ ऐसा करने का सोच सकते हैं।

कृति सैनन ने लिखा था, यह नई कहानी नहीं है, हमने ऐसे कई केसेज देखे हैं जिन्होंने हमें दुखी, घिन से भरा, परेशान और सुन्न महसूस करवाया है। करोड़ों लोगों ने आवाज उठाई, प्रदर्शन किया, न्याय की मांग की कि गुनाहगारों को भयानकर सजा मिले, कैंडल मार्च और न जाने क्या-क्या हुआ। लेकिन दुखद सच ये है कि कुछ नहीं बदला, कुछ भी नहीं।

मंगलवार शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने शुरू की तालाशी-

बता दें कि मंगलवार की शाम जब वह समय पर घर नहीं पहुंची तब उसके माता पिता ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कहा कि लड़की के माता- पिता ने बताया कि लड़की बाद में एक ऑटो रिक्शा से घर पहुंची। वर्मा ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर थी और उसके माता पिता उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद माता- पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहिद और साहिल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबलरामपुरअनुष्का शर्माप्रियंका चोपड़ाकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी