सनी लियोन, सलमान खान को पीछे छोड़कर ये एक्ट्रेस बनी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्टार, जानें कौन है टॉप 3 में शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 9, 2020 09:56 AM2020-05-09T09:56:27+5:302020-05-09T09:56:27+5:30

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हिंदी फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं जोकि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वो ज्यादातर विदेश में ही रहती है।

Priyanka Chopra And Sunny Leone Become The Most Searched Celebrities Leaving Salman Khan, Virat Kohli Behind | सनी लियोन, सलमान खान को पीछे छोड़कर ये एक्ट्रेस बनी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्टार, जानें कौन है टॉप 3 में शामिल

प्रियंका को किया गया सबसे ज्यादा सर्च (इंस्टाग्राम फोटो)

Highlightsफैंस अक्सर अपने पसंदीदा स्टार को सर्च करते रहते हैं। फैंस अपने स्टार से जुड़ी खबरों को जानने के लिए उनको सर्च करते रहते हैं।

फैंस अक्सर अपने पसंदीदा स्टार को सर्च करते रहते हैं। फैंस अपने स्टार से जुड़ी खबरों को जानने के लिए उनको सर्च करते रहते हैं। लेकिन सलमान खान की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ग्लोबल सर्च में मेल स्टार में सलमान खान हमेशा ही टॉप पर रहते हैं। वहीं, फीमेल में इस सर्च में सनी लियोन का दबदबा देखने को मिलता है। लेकिन सनी को किसी और स्टार ने अब पछाड़ दिया है।

सलमान और सनी से इस पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस आगे निकल गई है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा की।प्रियंका चोपड़ा ने इस बार सनी लियोन को पीछे छोड़ा है। हालांकि सलमान खान की बात करें तो वो मेल की लिस्ट में अभी भी टॉप पर काबिज हैं।

कौन हैं टॉप 3 स्टार

टॉप 3 एक्ट्रेसेस की बात करें तो उसमें प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोन और कैटरीना कैफ शामिल हैं जिनको 39 लाख बार, 31 लाख बार और 19 लाख बार सर्च किया गया है।

इसके अलावा बात करें मेल स्टार्स की तो सलमान खान को 21 लाख, विराट कोहली को 20 लाख और ऋतिक रोशन को 13 लाख बार सर्च किया गया है।

फैंस इस खबर से खासा खुश हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस बार एक नंबर पर विराजमान हो गई हैं। प्रियंका ने एक बार फिर से साबित कर दिया है वह अब भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

टॉप 10 स्टार्स की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, महेश बाबू समेत एस धोनी भी शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में दिशा पटानी, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी अपनी जगह बनाई है।

Web Title: Priyanka Chopra And Sunny Leone Become The Most Searched Celebrities Leaving Salman Khan, Virat Kohli Behind

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे