लाइव न्यूज़ :

फिल्ममेकर बासु चटर्जी के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

By भाषा | Updated: June 4, 2020 20:25 IST

बासु चटर्जी के निधन से मनोरंजन की दुनिया ने एक दिग्गज को खो दिया । उन्हें खट्टा मीठा, रजनीगंधा, व्योमकेश बख्शी, रजनी जैसी अदभुत फिल्मों के लिये याद किया जायेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज फिल्मकार बासु चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके काम ने लोगों के दिलों को छूआ । चटर्जी (93 वर्ष) ने रजनीगंधा, चितचोर जैसी शानदार फिल्में बनाई । अधिक उम्र से जुड़ी बीमारियों से बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिग्गज फिल्मकार बासु चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट किया और शहरी मध्यम वर्ग के विविध आयामों को प्रदर्शित करती उनकी सहज फिल्मों को याद किया । राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बासु चटर्जी के निधन से मनोरंजन की दुनिया ने एक दिग्गज को खो दिया । उन्हें खट्टा मीठा, रजनीगंधा, व्योमकेश बख्शी, रजनी जैसी अदभुत फिल्मों के लिये याद किया जायेगा । ’’ 

उन्होंने कहा , ‘‘उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं ।’’ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक श्री बासु चटर्जी जी के निधन का सुनकर बहुत दुःख हुआ। उनका जाना सिने जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘ वे अपनी कालजयी कृतियों में अमर रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। विनम्र श्रद्धांजलि! ’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज फिल्मकार बासु चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके काम ने लोगों के दिलों को छूआ । मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘ बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका काम शानदार और संवेदनशील था। उनके काम ने लोगों के दिलों को छूआ। उन्होंने जटिल और सामान्य भावनाओं को अभिव्यक्त किया और लोगों की मुश्किलों को पेश करने का काम किया ।’’ 

उन्होंने चटर्जी के परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, ‘‘ ओम शांति ।’’ गौरतलब है कि चटर्जी (93 वर्ष) ने रजनीगंधा, चितचोर जैसी शानदार फिल्में बनाई । अधिक उम्र से जुड़ी बीमारियों से बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच