मजबूरी में कभी करना पड़ा था चपरासी का काम, फिर इस तरह 'रामायण' बनाकर रामानंद सागर ने बनाई एक अलग पहचान

By अमित कुमार | Published: March 8, 2020 02:14 PM2020-03-08T14:14:24+5:302020-03-08T18:49:29+5:30

कपिल शर्मा के शो पर इस वीकेंड 33 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाले 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार आए। इन सभी कलाकारों ने सेट पर जमकर मस्ती की।

Prem Sagar Unveils The Book Based On His Late Father Ramanand Sagar on kapil sharma show | मजबूरी में कभी करना पड़ा था चपरासी का काम, फिर इस तरह 'रामायण' बनाकर रामानंद सागर ने बनाई एक अलग पहचान

मजबूरी में कभी करना पड़ा था चपरासी का काम, फिर इस तरह 'रामायण' बनाकर रामांनद सागर ने बनाई एक अलग पहचान। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया))

Highlights'रामायण' के निर्माता-निर्देशक रहे स्व. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर भी शो में पहुंचे थे। स्व. रामानंद सागर पर एक किताब लिखी गई। जिसका नाम है- 'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण'।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप शोज में शुमार हैं। कपिल शर्मा के शो पर इस वीकेंड 33 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाले 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार आए। इन सभी कलाकारों ने सेट पर जमकर मस्ती की। 

वहीं 'रामायण' के निर्माता-निर्देशक रहे स्व. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर भी शो में पहुंचे थे। शो में उन्होंने अपने पिता को लेकर कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ' मेरे पिता के लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने संघर्ष के दिनों में चपरासी का काम किया। इसके अलावा वह सड़क पर साबुन बेचने को भी मजबूर हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म बरसात डायरेक्ट की। 

दरअसल, स्व. रामानंद सागर पर एक किताब लिखी गई। जिसका नाम है- 'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण'। इस किताब में उनके संघर्ष के दिनों से लेकर रामायण बनाने तक की कहानी मौजूद है। बता दें कि 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम, तो दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

इन तीनों ही को दर्शकों की ओर से खासा प्यार मिला था। इसके बाद भी कई कलाकारों ने राम, लक्ष्मण और सीता का रोल प्ले किया, लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी किसी दूसरे कलाकारों को नहीं मिली। इस शो के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Web Title: Prem Sagar Unveils The Book Based On His Late Father Ramanand Sagar on kapil sharma show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे