लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी मामले में पत्नी संग गिरफ्तार हुआ मर्डर 2 का ये एक्टर, जानिए पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2019 10:38 IST

बॉलीवुड अभिनेता और केरल निवासी प्रशांत नारायणन को धोखाधड़ी के एक मामले में कथित भागीदारी के कारण गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

फिल्म मर्डर 2 फेम प्रशांत नारायणन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। प्रशांत और उनकी पत्नी शोना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उनको जेल भी भेज दिया गया है। खबर के अनुसार एक्टर और उनकी पत्नी को एक धोखाधड़ी मामले में जेल भेजा गया है।

केरल पुलिस की ओर से मिली जानकारी  के अनुसार प्रशांत नारायणन और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत पर यह केस मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर थॉमस पणिकर ने दर्ज करवाया है। प्रशांत उनके साथ काम भी कर चुके हैं।

 आरोप है कि पणिकर ने शोना के पिता की कंपनी में पैसे निवेश किया था। प्रोड्यूसर का आरोप है कि उन्होंने 1.20 करोड़ रुपये निवेश किया था, जिसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी हुई। मामला पुलिस तक पहुंचे के बाद इसमें कार्यवाही की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद केरल पुलिस के 7 लोग मुंबई पहुंचे थे और 3 दिनों तक प्रशांत पर नजर रखने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया है।प्रशांत और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट वॉरंट पर केरल लाया गया है। इतना ही नहीं कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रशांत केरल के रहने वाले हैं और दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है। जिसके बाद एक्टर ने थिएटर करने के बाद फिल्मों में एंट्री ली थी।प्रशांत ने शैडो ऑफ टाइम्स, ये साली जिंदगी, भिंडी बाजार, मर्डर 2, मांझी- द माउंटेन मैन जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल