जरूरतमंदों की मदद करते हुए प्रकाश राज की खुद की स्थिति हुई खराब, लोगों ने बढ़ाया हाथ तो एक्टर बोले- हम मैनेज कर लेंगे...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 21, 2020 12:45 PM2020-04-21T12:45:25+5:302020-04-21T12:45:25+5:30
एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है
कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति 3 मई तक बरकरार रहने वाली है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है। सरकार ऐसे हर एक जरुरतमंद लोगों की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर ने खुद ट्विटर के जरिए दी है। अब प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एक और ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हाल ही में प्रकाश के ट्वीट के बाद लोग उनकी मदद के लिए आगे आ गए हैं। प्रकाश ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वास्तव में उन सभी की मैं सराहना कर रहा हूं, जो हमारे फाउंडेशन में दान करना चाहते हैं, लेकिन हम मैनेज कर लेंगे। मैं अपना काम केवल आप लोगों को प्रेरित करने के लिए शेयर कर रहा हूं। कृपया अपने आसपास के लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें। शेयरिंग करने से हम केवल दूसरों लोगों की ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि आपकी भी मदद करेंगे।
Really appreciate all those who want to donate to our foundation .Thank you. But we can manage. I share our work only to inspire you ..#JustAsking to please make an effort to reach out one around you .. SHARING NOT ONLY HEALS OTHERS.. IT HEALS US TOO 🙏🙏🙏 a moment from my farm pic.twitter.com/pqbkf18zCi
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 21, 2020
इससे पहले प्रकाश ने ट्वीट किया था कि मेरे वित्तीय संसाधन घटते जा रहे हैं लेकिन हम लोन लेंगे और लोगों की मदद करेंगे। इस मुश्किल समय में इंसानियत का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी है। अगर हम सलामत रहे तो मैं पैसे बाद में भी कमा सकता हूं।
प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं।
प्रकाश राज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। प्रकाश के इस काम के लिए लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है।