लाइव न्यूज़ :

प्रभास की फिल्म राधे श्याम के फर्स्ट लुक से सामने आई बड़ी गड़बड़ी, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2020 20:31 IST

प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का पहला लुक जारी कर दिया गया है, लेकिन इस पोस्टर में एक ब्लंडर है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल और लुक पोस्टर का खुलासा कर दिया हैपोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है

साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में प्रभास पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में जहां पूजा ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ है तो वहीं प्रभास लाइट क्रीम ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म का पोस्टर बढ़िया है, लेकिन इसमें एक बड़ी गड़बड़ है।

पोस्टर में नहीं लिखा पूजा हेगड़े का नाम

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

दरअसल, फिल्म के पोस्टर में प्रभास का नाम तो शामिल है, लेकिन इसमें कही भी पूजा हेगड़े का नाम नहीं लिखा गया है। पोस्टर के नीचे क्रेडिट्स तो लिखे हैं। मगर वहां सिर्फ फिल्म के निर्माता, निर्देशक आदि का नाम मौजूद है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म में पूजा लीड एक्ट्रेस हैं। इसके बावजूद किसी भी भाषा के पोस्टर में उनका नाम नहीं है, जबकि फिल्म के नाम से पहले प्रभास का नाम लिखा हुआ है। 

फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अभी नहीं

फिल्म राधे श्याम को डायरेक्टर राधा कृष्ण डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को यूवी क्रिएशन के साथ टी सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलायलम जैसी भाषाएं शामिल हैं। बता दें, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। 

टॅग्स :प्रभासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!