लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: पुलिस ने कब्जे में लिए बिल्डिंग के CCTV फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2020 15:10 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने उस बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के सुशांत रहते थे। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर, फंदे पर लटके, मृत पाए गए थे।पुलिस लगातार यह समझने की कोशिश कर रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा कदम किन हालात में उठाया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्ट्स से ये बात साफ हो चुकी है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। वहीं, इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस बेहद बारीकी से जांच कर रही है। इस बीच पुलिस उस बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के सुशांत रहते थे। 

पुलिस ने रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया

मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। हालांकि सुशांत के घर पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें, 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्म में धोनी का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में उतरने वाले 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर, फंदे पर लटके, मृत पाए गए थे।

सुशांत आत्महत्या मामले में पूछताछ जारी

पुलिस लगातार यह समझने की कोशिश कर रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा कदम किन हालात में उठाया। ऐसे में पुलिस सुशांत के परिवार के सदस्यों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और अभिनेत्री संजना सांघी समेत लगभग 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मालूम हो, टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिपमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल