लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के बंगले की चौकीदारी करने वाला 62 साल का शख्स निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2019 14:49 IST

शहर पुलिस की अपराध शाखा की ‘यूनिट-4’ ने सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से शक्ति सिद्देश्वर राणा को गिरफ्तार किया। राणा और कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के गोराई स्थित बंगले से इस शख्स को गिरफ्तार किया।यह शख्स पिछले 20 साल से गोराई बीच इलाके के एक मकान में रह रहा था।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले 62 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन दशक पुराने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर पुलिस की अपराध शाखा की ‘यूनिट-4’ ने सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से शक्ति सिद्देश्वर राणा को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि राणा और कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं और उन्हें 1990 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणा को जमानत पर रिहा किया गया था और तब से वह फरार था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

हाल ही में अपराध शाखा के अधिकारियों को सूचना मिली कि राणा पिछले 20 साल से गोराई बीच इलाके के एक मकान में रह रहा है। जांच में पता चला कि राणा सलमान खान के बंगले की देखभाल का काम कर रहा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल