लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी की 'जनता कर्फ्यू' की अपील पर अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक ने किया ट्वीट, लिखा-मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करता हूं जो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2020 08:44 IST

मोदी ने गुरुवार को कोरोना संकट पर देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया और कहा कि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश को गुरुवार को संबोधित किया है पीएम ने कहा कि हो सके तो लोग घरों में ही रहें।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश को गुरुवार को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने जहां 60 साल से ऊपर की आयु के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा। पीएम ने कहा कि हो सके तो लोग घरों में ही रहें।

मोदी ने गुरुवार को कोरोना संकट पर देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया और कहा कि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। पीएम मोदी के इस 'जनता कर्फ्यू' की अपील पर बॉलीवुड से रिएक्शन आ रहे हैं।

रीतेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय। पीएम श्री @narendramodi जी ने 22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा की। सभी से घर से काम करने और यथासंभव सामाजिक दूरियां अपनाने की भी अपील करता है। अगले 2 सप्ताह तक घर पर रहने के लिए 60 से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक। आइए इसे एक राष्ट्र के रूप में करें।अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पीएम मोदी की 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' की अपील पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है, 'मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करता हूं जो 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक हैं। मैं उन देशवासियों की भी जमकर सराहना करता हूं जो इन विपरीत हालात में भी बिना थके काम कर रहे हैं...एकजुट रहें, सुरक्षित रहें, सावधानी बरतें

फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं अपने सभी दोस्तों और साथी नागरिकों से अपील करता हूं कि इस रविवार #JanataCurfew का पालन करें, जैसा कि हमारे द्वारा अपील किया गया है@PMOIndia @नरेंद्र मोदी यह सभी की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।आइए, #coronavirus # Covid19India की चुनौती से लड़ने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने में दुनिया का नेतृत्व करें

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने पीएम मोदी (PM Modi) की 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' की अपील का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है, 'नरेंद्र मोदी जी शुक्रिया इस आश्वस्त करने वाली स्पीच के लिए. आइए सब संकल्प लेते हैं 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में हिस्सा लेने का, साथ ही हमारी सुरक्षा के लिए हर वक्त सजग लोगों के लिए 5 बजे पांच मिनट तक उत्साहवर्धन भी करना है, सुरक्षित रहने के लिए घर में ही रहें और सभी एहतियाती कदम उठाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीरितेश देशमुखसंजय दत्तअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?