लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी की याद में डूबे पवन सिंह, गाया आंखें नम करने वाला गाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 16:29 IST

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दिवंगत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी है

Open in App

 भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने दिवंगत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी है। उन्होंने अटल बिहारी वाजयेपी को एक खूबसूरत गाना गाकर याद किया है। पवन का ये पूरा गाना अटल जी की याद में है।

 जिसमें वह भगवान से अटल जी को वापस देने की फरियाद करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। "कुछ दिन रखने अपने धाम में लौटा देना ए मेरे राम" गाने ये बोल अटल जी को वापस पाने की चाह को पेश करता नजर आ रहा है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। ये गाना 20 अगस्त को पेश किया गया है।

 वहीं,  अब तक 2,103,272 व्यूज इस गाने पर आ चुके हैं। अटल जी और पवन सिंह दोनों के ही फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं, गाना इतना सैंटी है कि अटल की के चाहने वालों की आंखों में इसको सुनकर आंसू आ जाएंगे।

अटल जी का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को शाम हुआ।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में   निधन हुा। एम्स द्वारा जारी की गयी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को शाम 5.05 बजे वाजपेयी ने आखिरी साँस ली थी। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 36 घण्टों में उनकी तबीयत में तेजी से गिरावट आयी थी। 

अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी इंफेक्शन और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत थी। अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में जन्म हुआ था। वो छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गये थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदलोन में शामिल हुए। 1939 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये। अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1957 में भारतीय संसद में पहुँचे। वो नौ बार लोक सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। 

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी पहली बार 1996 में महज 13 दिन के लिए देश के पीएम बने। दूसरी बार 1998 में वो 13 महीनों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। तीसरी बार वो 1999 में देश के प्रधानमंत्री बने और पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया। इस तरह अटल बिहारी वाजपेयी पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बन गये जिसने पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया।

टॅग्स :पवन सिंह भोजपुरी सांगभोजपुरीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?