लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिसः जॉन अब्राहम की 'परमाणु' का वीकेंड धमाका, जानें अबतक की कुल कमाई

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 28, 2018 08:40 IST

Parmanu Movie Weekend Box Office Collection: फिल्म ने शनिवार को जबरदस्त उछाल दर्ज की। लेकिन रविवार को आईपीएल मुकाबले के फाइनल की वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

Open in App

मुंबई, 28 मईः  जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु 25 मई को बॉक्स ऑफिस पर एक धीमी शुरुआत के साथ रिलीज हुई। लेकिन शनिवार को माउथ पब्लिसिटी के जरिए इसकी कमाई में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।  रिलीज हुई और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला होने की वजह से कलेक्शन में गिरावट देखी जा सकती है। यह फिल्म देशभर के 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने 7.64 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह से फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 12.46 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह भी पढ़ेंः- Box Office Collection: जॉन अब्राहम ने की दमदार वापसी, जानें- 'परमाणु' की पहले दिन की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म का कलेक्शन ट्वीट करते हुए लिखा, 'माउथ पब्लिसिटी से फिल्म को खूब फायदा हुआ। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार की कमाई में 58 प्रतिशत ग्रोथ देखी गई। रविवार को आईपीएल की वजह से कमाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि सोमवार को फिल्म वापस ट्रैक पर आ सकती है। शुक्रवार का कलेक्शन- 4.82 करोड़, शनिवार का कलेक्शन- 7.64 करोड़, कुल कलेक्शन- 12.64 करोड़ रुपये।'

‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’की कहानी भारत के 1998 में किए गए परमाणु परीक्षण पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका जॉन अब्राहम और डायना पेंटी ने निभाई है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे चीन और पाकिस्तान की नजर गड़ी होने के बावजूद भारतीय सेना और वैज्ञानिकों ने खुफिया तौर पर परीक्षण को अंजाम दिया था। अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- अमेरिका के सैटेलाइट नजर गड़ाए रह गए, भारत ने चकमा देकर पोकरण में किया था परमाणु परीक्षण

टॅग्स :परमाणु: पोकरण की कहानीजॉन अब्राहमडायना पैंटीबोमन ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीबोमन ईरानी ने अपने क्रिएटिव होम बैनर 'ईरानी मूवीटोन' की दुनिया की एक झलक साझा की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल