लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम पर एक्टर परेश रावल ने साधा निशाना, शेयर किया फनी मीम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2019 09:11 IST

पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में एक्टर परेश रावल ने एक फनी मीम शेयर किया है।

Open in App

सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले के बाद बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के अधिकारी पूर्व वित्त मंत्री को उनके आवास से सीबीआई मुख्यालय ले गये थे। चिंदबरम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। अब परेश रावल ने चिदंबरम पर निशाना साधा है।

चिदंबरम के लुकआउट जारी होने पर सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। इस लिस्ट में एक्टर परेश रावल भी शामिल हो गए हैं। परेश ने एक मजेदार मीम शेयर किया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है।  बॉलीवुड एक्टर परेश रावल  ने उन्हें लेकर ट्विटर पर एक मीम शेयर किया और लिखा है कि ये वाकई जबरदस्त है। इस मीम में पी चिदंबरम की फोटो को एडिट किया गया था जिसके बाद उनको अलग अलग लुक में ढाला गया था। सोशल मीडिया पर इसको देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि वो पुलिस से बचने के लिए बहरूपिया बनकर घूम रहे हैं और छुप रहे हैं।

चिदंबरम मामले में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के केस की सुनवाई बुधवार को हुई। सीबीआई और ईडी की टीम लगातार चिदंबरम की तलाश कर रही है। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया। 

इस याचिका में चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामलों में गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिका में खामियों को अभी-अभी दुरुस्त किया गया है और इसे “तत्काल सुनवाई के लिए आज सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :पी चिदंबरमपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?