लाइव न्यूज़ :

पंकज त्रिपाठी ने याद किए पुराने दिन, कहा-संघर्षों ने मुझे तराशा है

By भाषा | Updated: October 13, 2020 14:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें आ गईं त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने जब इसकी पटकथा पढ़ी थी तो वह पसंद आई थी लेकिन यह शो और किरदार इतना लोकप्रिय हो जाएगा

 वर्ष 2004 में फिल्म 'रन' में अनाम किरदार से अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की सफलता का रास्ता ‘कई विफलताओं’ से होकर गुजरा है। हालांकि आज जब त्रिपाठी पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें अपनी उन असफलताओं का कोई मलाल नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में त्रिपाठी ने ‘ गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘गुड़गांव’, ‘मिर्जापुर’, ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘मसान’, ‘न्यूटन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में महत्वपूर्ण और पेचीदा भूमिकाएं निभायी।

त्रिपाठी ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर खड़े हैं, उसका श्रेय शुरुआती संघर्षों को जाता है। त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘ वे मेरे शुरुआती दिन थे। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह पुरानी गलतियों और उस समय जो मैंने अच्छी चीजें की थी, उसकी देन है। मेरे जेहन में बाबा नागार्जुन की कविता-'जो न हो सके पूर्ण काम, उनका करता हूं मैं प्रणाम’ की कविता चलती थी।’’

अभिनेता बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसांड से ताल्लुक रखते हैं। उनका कहना है कि अगर उनका बचपन कठिनाइयों में नहीं गुजरा होता तो वह मौजूदा व्यक्तित्व को नहीं पा सकते थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा जो अतीत होता है, वह हमेशा ठीक ही होता है। मेरा मानना है कि जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है। इसलिए वह सारी विफलताएं ठीक ही थी।’’ आशावाद का यह दर्शन त्रिपाठी के हर काम में झलकता है,चाहे वह ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया नाम के खलनायक का किरदार ही क्यों न हो।

अमेजन प्राइम पर प्रसारित मिर्जापुर में उन्होंने कालीन भैया नाम के खलनायक का किरदार अदा किया है। अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो चीजों को ठहराव के साथ करना पसंद करता है और इसलिए मैं कालीन भैया के किरदार में ‘ठहराव’ लाया। वह नकारात्मक है। मैं अपने किरदार इस उम्मीद के साथ निभाता हूँ कि कहीं वे अच्छे होंगे या बेहतरी के लिए खुद को बदल सकते हैं। इसलिए मैं अपने सभी किरदारों में कुछ मानवीय पुट और उम्मीद भरता हूं। आप उसे ऊपर से खराब नहीं पाएंगे, आपको उसकी बुराई को देखने के लिए अंदर झांकना होगा।’’ ‘

मिर्जापुर’ में उत्तर भारत की तकलीफों को दिखाने के एक सवाल के जवाब में वह कहते हैं कि शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का जरिया होने से ज्यादा व्यक्तित्व विकास का जरिया होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जिन लोगों के साथ बड़ा हुआ और जब मैं उनसे बातेँ करता हूं, चाहे वे बड़े शहरों में ही क्यों न रह रहें हों तो पाता हूं कि वह व्यक्ति खुद के विकास की राह में कहीं रूक सा गया है और इनमें से 90 फीसदी लोगों को महसूस भी नहीं होता कि इसमें कुछ दिक्कत है। हमने शिक्षा को सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम बना दिया।’’

अभिनेता ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें आ गईं। दूसरे सीजन का प्रसारण 23 अक्टूबर से हो रहा है। त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने जब इसकी पटकथा पढ़ी थी तो वह पसंद आई थी लेकिन यह शो और किरदार इतना लोकप्रिय हो जाएगा, इसके बारे में नहीं सोचा था। 

टॅग्स :पंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, भारत में कुल कमाई हुई 564 करोड़, वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ के करीब

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 का कलेक्शन 280 करोड़ के पार, टूट गए सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल