लाइव न्यूज़ :

Panipat Box Office Collection Day 4: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' चौथे दिन बिखेरा जलवा, कमा डाले इतने करोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2019 09:11 IST

अर्जुन कपूर , कृति सेनन और संजय दत्त की 'पानीपत' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के चौथे दिन की कमाई पेश कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई करने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है।

अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर पानीपत पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई करने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है। धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म धीरे धीरे कमाई कर रही है। फिल्म इतिहास के पन्नों पर आधारित है।

 बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म बीते सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। इस लिहाज से फिल्म चार दिनों में 20 करोड़ रुपये का ही आंकड़ा पार कर पाई है। फिल्म को देखते हुए इसकी कमाई काफी कम है। लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो फिल्म को जमकर पसंद कर रहे हैं।

रविवार को अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' ने लगभग 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।यानी ये कलेक्शन शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 4 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन यानी शनिवार को लगभग 6 करोड़ की कमाई की थी। 

इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) हैं, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए 3 साल बाद वापसी की है। फिल्म 'पानीपत' को भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीन और विदेशी बाजार में 600 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 1761 में 14 जनवरी को मराठों और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कुल 3 घंटे की अवधि कई दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में आने के लिए एक बाधा साबित हो सकती है।

फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई है, जो पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ थे। संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। अब्दाली को अफगानिस्तान का संस्थापक माना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनन को सदाशिव राव भाऊ की दूसरी पत्नी यानी पार्वती बाई के किरदार में दिखाया गया है।

टॅग्स :पानीपतअर्जुन कपूरकृति सेननसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?