लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2022 10:32 IST

'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट आग में जल गए। इनमें से एक सेट राजश्री प्रोडक्शंस और दूसरा सेट निर्देशक लव रंजन की नई फिल्म का था। लव रंजन की नई फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे लगी आग पर पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग में घायल हुए मनीष देवाशी को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेट को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने डेढ़ साल पहले बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें आग लग गई थी।

मुंबई: मुंबई के उपनगर अंधेरी वेस्ट में शुक्रवार दोपहर बाद अगल-बगल के दो फिल्म सेट पर भीषण आग लग गई, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे लगी आग पर पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। 

'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट आग में जल गए। इनमें से एक सेट राजश्री प्रोडक्शंस और दूसरा सेट निर्देशक लव रंजन की नई फिल्म का था। लव रंजन की नई फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग में घायल हुए मनीष देवाशी को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग एक अस्थायी पंडाल से शुरू हुई, जहां लकड़ी का कुछ सामान रखा गया था। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेट को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने डेढ़ साल पहले बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें आग लग गई थी। 

लव रंजन की फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत कर रहे फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शुक्रवार को बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि सेट पर केवल रोशनी का काम चल रहा था, जब आग लग गई और उनके शनिवार को फिल्मांकन शुरू होने की उम्मीद थी। Etimes की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर, जो राजश्री प्रोडक्शंस की एक फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं, फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब फिल्म के सेट पर आग लग गई।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :रणबीर कपूरश्रद्धा कपूरलव रंजन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल