लाइव न्यूज़ :

कौन है नुसरत जहां के बच्चे का पिता?, अभिनेत्री ने सवाल का दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2021 09:28 IST

जब नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी तभी से उनका नाम उनके तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं, उनके पति निखिल जैन (Nikil Jain) ने यह तक कहा था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वे 6 महीने से साथ नहीं रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री नुसरत जहां मां बनने के बाद पहली बार एक कार्यक्र में शामिल हुईंनुसरत जहां ने 25 अगस्त को पार्क स्ट्रीट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया थानुसरत जहां ने अपने बेटे के नाम का ईशान रखा है

कोलकाताः सांसद व बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां मां बनने के बाद पहली बार एक कार्यक्र में शामिल हुईं। नुसरत जहां ने 25 अगस्त को पार्क स्ट्रीट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद 15 दिन बाद अभिनेत्री एक सैलून के उद्धाघटन कार्यक्रम में शामिल हुईं जहां उनसे बच्चे के पिता और उनके निजी जीवन को लेकर कई सवाल किए गए। 

नुसरत जहां से उनके बेटर हाफ के बारे में पूछा गया जिसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे लगता है कि यह पूछने के लिए एक अस्पष्ट सवाल है जो किसी के चरित्र पर एक काला धब्बा डालता है, जो कि एक पिता है।  नुसरत से पूछा गया कि उनके बच्चे का पिता कौन है तो उन्होंने कहा- बच्चे के डैडी को पता है कि वह पिता है, हमें अपने बेटे की परवरिश करने में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं और यश एक अच्छा समय बिता रहे हैं। नुसरत जहां ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया । उन्होंने कहा कि बेटे का नाम ईशान रखी हैं।

बता दें कि जब नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी तभी से उनका नाम उनके तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं, उनके पति निखिल जैन (Nikil Jain) ने यह तक कहा था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वे 6 महीने से साथ नहीं रह रहे थे। वहीं जब नुसरत डिलिवरी के वक्त अस्पताल में थीं तो यशदास भी उनके साथ वहीं थे। नुसरत को जब अस्पताल से छुट्टी दी गई तो यशदास ने बच्चे और नुसरत को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए थे।

यशदास ने  नुसरत के मां बनने के बाद फैंस और शुभचिंतकों के साथ एक अपडेट भी शेयर किया था। उन्होंने कहा, "जो लोग नुसरत के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, उनके लिए मां और बच्चा स्वस्थ हैं।"

गौरतलब है कि नुसरत जहां ने तुर्की के बिजनेसमैन निखिल जैन से 19 जून, 2019 को शादी की थी। दोनों ने मुस्लिम, हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। निखिल कोलकाता के जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जिनका टेक्सटाइल का कारोबार है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस शादी को अवैध बताया था। नुसरत जहां ने कहा था कि शादी मान्य नहीं है लिहाजा इसे लिव-इन रिसेशनशिप ही माना जाए।

टॅग्स :नुसरत जहानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!