लाइव न्यूज़ :

असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान के मामले में बुरे फंसे अभिनेता आमिर खान, मिला नोटिस

By भाषा | Updated: March 17, 2020 17:34 IST

अधिवक्ता अमियकांत तिवारी ने मंगलवार को बताया कि अदालत की एकल पीठ ने 2015 में असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक कथित बयान के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है। 

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने असहिष्णुता के संबंध में दिए गए एक कथित बयान के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिवक्ता अमियकांत तिवारी ने मंगलवार को बताया कि अदालत की एकल पीठ ने 2015 में असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता आमिर खान और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। तिवारी ने बताया कि रायपुर के दीपक दीवान ने इस संबंध में याचिका दायर की थी। अभिनेता खान ने 2015 में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ‘देश में असहिष्णुता के माहौल के चलते उन्हें और उनकी पत्नी को भारत में रहने से डर लगता है।’

उन्होंने बताया कि खान के इस बयान के बाद दीवान ने अभिनेता के खिलाफ धारा 153-ए और 153-बी के तहत एक परिवाद दायर किया था। इसपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायपुर ने मामले को पुरानी बस्ती थाना के पास परिवादी और अन्य का बयान लेकर जांच करने के लिए भेज दिया था। बाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस आधार पर प्रकरण को ख़ारिज कर दिया था कि इस मामले में केंद्र-राज्य सरकार या जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। बाद में परिवादी ने सत्र अदालत में समीक्षा याचिका दाखिल किया, हालांकि उसे भी समान आधार पर ख़ारिज कर दिया गया था।

अधिवक्ता तिवारी ने बताया कि दीवान ने इसे चुनौती देते हुए मार्च, 2020 में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय में जस्टिस संजय के अग्रवाल की एकल पीठ ने विगत पांच मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को उच्च न्यायालय ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए आमिर खान और राज्य शासन द्वारा कलेक्टर, रायपुर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है। 

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच