लाइव न्यूज़ :

मशहूर फिल्ममेकर और केरला के पहले प्रेस फोटोग्राफर सिवन का निधन, सीएम पिनराई विजयन ने दी श्रद्धांजलि

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 14:59 IST

सिवन ने 1959 में तिरुवनंतपुरम स्टैच्यू जंक्शन पर ‘सिवन स्टूडियोज’ की स्थापना की थी। बाद में  लोकप्रिय और सांस्कृतिक मामलों के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र बना। सिवन साल 1965 में रिलीज़ हुई क्लासिक मलयालम फिल्म 'चेम्मीन' के स्टील फोटोग्राफर भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरला के पहले प्रेस फोटोग्राफर और जानेमाने फिल्ममेकर सिवन का 89 की उम्र में निधन हो गया निधन की खबर उनके बेटे संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर दी हैफोटोग्राफी के साथ-साथ सिवन ने कई फिल्में भी डायरेक्ट की

केरला के पहले प्रेस फोटोग्राफर और जानेमाने फिल्ममेकर सिवन का 89 की उम्र में निधन हो गया। सिवन के निधन की खबर उनके बेटे संगीत सिवन ने सोशल मीडिया पर दी है। ट्विटर पर संगीत ने लिखा- आप सभी को बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता सिवन ने आज अंतिम सांस ली। बता दें सिवन की चार संतानें हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक संगीत सिवन, संतोष सिवन, सजीव सिवन और बेटी सरिता राजीव। 

सिवन ने 1959 में तिरुवनंतपुरम स्टैच्यू जंक्शन पर ‘सिवन स्टूडियोज’ की स्थापना की थी। बाद में  लोकप्रिय और सांस्कृतिक मामलों के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र बना। सिवन साल 1965 में रिलीज़ हुई क्लासिक मलयालम फिल्म 'चेम्मीन' के स्टील फोटोग्राफर भी थे। फोटोग्राफी के साथ-साथ सिवन ने कई फिल्में भी डायरेक्ट की। साल 1991 में उन्होंने 'अभयम' का निर्देशन किया, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

गौरतलब है कि 'अभयम', 'यगम', 'मोहंगल', 'किलिवाथिल, केशु', 'ओरु यात्रा' उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में से हैं। सिवन के निधन पर  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला, विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश और अन्य राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया। विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा, "सिवन फिल्म उद्योग में विशेष रूप से उनके छायांकन कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। तिरुवनंतपुरम में उनका 'सिवन स्टूडियो' कई प्रमुख सांस्कृतिक प्रतीकों के लिए एक लोकप्रिय सभा स्थल था।"

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल