लाइव न्यूज़ :

अन्य अभिनेताओं की तरह खूब धन नहीं कमाया लेकिन मेरी एक अच्छी साख है: अनिल कपूर

By भाषा | Updated: January 31, 2019 15:15 IST

अनिल कपूर का कहना है कि उनके 40 साल के करियर में उन्होंने भले ही अन्य अभिनेताओं की तरह बहुत धन नहीं कमाया लेकिन वह फिल्म जगत में एक अच्छी साख बनाने में कामयाब रहे हैं।

Open in App

अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके 40 साल के करियर में उन्होंने भले ही अन्य अभिनेताओं की तरह बहुत धन नहीं कमाया लेकिन वह फिल्म जगत में एक अच्छी साख बनाने में कामयाब रहे हैं।

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के साथ करीब दो दशक बाद विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करे रहे अभिनेता ने कहा कि इतने वर्षों में निर्माता-निर्देशक के साथ उनके संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है।

अनिल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने इससे पहले विधु के साथ दो फिल्मों में काम किया है और ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि इसको कई साल बीत गए हैं। हम एक दूसरे के साथ सम्पर्क में थे। मैं उनकी कई फिल्मों का हिस्सा ना होने के बावजूद उनके प्रीमियर पर गया। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य अभिनेताओं की तरह मैंने भले ही अधिक धन नहीं कमाया और ना ही मेरे पास विधु जितने पैसे हैं लेकिन मेरी एक अच्छी साख है।’’ 

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में जूही चावला, सोनम कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म के बारे में अनिल ने कहा ‘‘मैंने इसकी कहानी सुनी तो मुझे बहुत अच्छी लगी। इसका हिस्सा बन कर मैं गौरवान्वित हूं।’’  फिल्म एक फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :अनिल कपूरएक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?