लाइव न्यूज़ :

इस वीडियो में दर्द से कराहती नजर आईं नोरा फतेही, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 19, 2019 19:06 IST

नोरा फतेही ने जैसे ही इस वीडियो को अपने यूट्यूब अकाउंट पर डाला तो यह वायरल हो गया। इस पर अब तक 1.55 लाख व्यूज आ चुके हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने काफी तेजी से अपने डांस की वजह से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनका एक और नया वीडियो सॉन्ग है जो हिट हो चुका है। यह गाना 'एक तो कम जिंदगानी' है जो कि 'मरजावां' फिल्म का गाना है। इस गाने की तैयारी के दौरान नोरा ने काफी दर्द का सामना भी किया था जिसे नोरा ने खुद अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है।

दरअसल, यह वीडियो 'एक तो कम जिंदगानी' का बिहाइंड द सीन्स वीडियो है। इसमें यह साफ नजर आ रहा है कि नोरा ने इस गाने में डांस करने के लिए कितनी मेहनत की थी। इस वीडियो सॉन्ग की प्रैक्टिस के दौरान नोरा के पैरों में काफी दर्द हुआ था। साथ ही जब इस गाने का ओरिजिनल शूट हुआ था तब भी नोरा ने काफी दर्द का सामना किया था। ये सब इस वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है।

नोरा फतेही ने जैसे ही इस वीडियो को अपने यूट्यूब अकाउंट पर डाला तो यह वायरल हो गया। इस पर अब तक 1.55 लाख व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही ने 'एक तो कम जिंदगानी' वीडियो सॉन्ग से जुड़ी अपनी पूरी जर्नी दिखाई है। एक जगह नोरा फतेही हाई हील्स में डांस करती नजर आती हैं, और उसके बाद अपने हील्स खोलती हैं तो उनके पांव सूजे हुए और चोटिल नजर आते हैं। नोरा फतेही के चेहरे पर दर्द को साफ देखा जा सकता है।

नोरा इसी वीडियो में सॉन्ग को फिल्माने के दौरान भी लंगड़ाते हुए चलती नजर आती हैं। हालांकि वे बहुत ही परफेक्ट अंदाज में शॉट देती हैं, लेकिन शॉट देने के बाद उनके लंगड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वे मेकअप रूम में बैठकर पांव को पानी में डालकर बैठ जाती हैं, और यहां भी चेहरे पर दर्द की रेखाएं साफ देखी जा सकती हैं। नोरा की इस मेहनत भरे डांस को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।

टॅग्स :नोरा फतेहीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?