सलमान खान ने किया खुलासा, अभी तक किसी लड़की ने शादी के लिए नहीं किया प्रपोज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 24, 2019 12:29 PM2019-07-24T12:29:47+5:302019-07-24T12:29:47+5:30

सलमान के वर्कफंड की बात करें तो सलमान को फैंस ने हाल ही में भारत फिल्म में देखा था। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

no girl propose to salman khan for marriage | सलमान खान ने किया खुलासा, अभी तक किसी लड़की ने शादी के लिए नहीं किया प्रपोज

सलमान खान ने किया खुलासा, अभी तक किसी लड़की ने शादी के लिए नहीं किया प्रपोज

Highlightsबॉलीवुड में सलमान खान एक लंबे समय से राज कर रहे हैं। बॉलीवुड की लगभग हर एक हीरोइन के साथ सलमान ने काम किया है।

बॉलीवुड में सलमान खान एक लंबे समय से राज कर रहे हैं। बॉलीवुड की लगभग हर एक हीरोइन के साथ सलमान ने काम किया है। अगर सलमान के अफेयर की बाद की जाए तो वह यहां भी पीछे नहीं रहे हैं। संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ तक अनगिनत अभिनेत्रियों से एक्टर का अफेयर रहा।

ऐसे में हाल ही में सलमान ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया और बताया कि उनको आज किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज नहीं किया है। दरअसल सलमान ने कहा गया है कि भारत में कैटरीना आपको शादी के लिए प्रपोज करती हैं क्या असल जिंदगी नें आपको किसी ने प्रपोज किया है।


इस पर सलमान ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ है। ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मैं कैंडललाइट डिनर नहीं करता हूं। इस वक्त मैं ये नहीं देख पाता हूं कि मैं खा क्या रहा हूं। लेकिन हां मुझे इस बात का दुख जरुर है कि मुझे आज तक किसी भी लड़री ने शादी के लिए प्रपोज नहीं किया है।

यानि की साफ है सलमान का जिसके साफ भी अफेयर रहा वहां शादी तक बात लड़की के द्वारा नहीं पहुंची थी। साथ ही अब फीमेल फैन ये जानकर जरूर खुश हो जाएंगी और दबंग खान को शादी के लिए प्रपोज जरुर कर डालेंगी।

सलमान के वर्कफंड की बात करें तो सलमान को फैंस ने हाल ही में भारत फिल्म में देखा था। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब सलमान जल्द दबंग 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों एक्टर कर रहे हैं।
 

Web Title: no girl propose to salman khan for marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे