Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला खास सम्मान, इस अवार्ड से नवाजी गईं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन

By अंजली चौहान | Published: March 10, 2024 11:57 AM2024-03-10T11:57:00+5:302024-03-10T11:59:04+5:30

Miss World 2024: नीता अंबानी को मिस वर्ल्ड 2024 के इवेंट में मिला मनावता पुरस्कार।

Nita Ambani received a special honor at the Miss World 2024 event the chairperson of Reliance Foundation was honored Humanitarian Award | Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला खास सम्मान, इस अवार्ड से नवाजी गईं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन

फोटो क्रेडिट- एक्स

मुंबई: 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन 28 सालों बाद भारत में किया गया जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। 9 मार्च को मुंबई में आयोजित फिनाले की इस शाम में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कार्यक्रम में जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो हैं नीता अंबानी। मिस वर्ल्ड इवेंट में नीता मुकेश अंबानी को परोपकार और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए मिस वर्ल्ड फाउंडेशन का 'मानवतावादी पुरस्कार' प्रदान किया गया।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में पुरस्कार प्रदान किया। मॉर्ले ने पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा, "नीता अंबानी, आप दुनिया भर में दयालुता के लिए जानी जाती हैं...आप बहुत कुछ करती हैं।"

पुरस्कार पाकर नीता अंबानी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "इस सम्मान के लिए धन्यवाद, यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि करुणा और सेवा की शक्ति का प्रमाण है जो हम सभी को एक साथ बांधती है। अपनी पूरी यात्रा के दौरान मुझे सत्यम, शिवम और सुंदरम के शाश्वत भारतीय सिद्धांतों द्वारा निर्देशित किया गया है...रिलायंस फाउंडेशन में, हम प्रत्येक भारतीय विशेषकर महिलाओं और युवा लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खेल आजीविका और प्रचार के साथ सशक्त बनाने के लिए एक समर्पित प्रयास कर रहे हैं। कला और संस्कृति। मैं इस पुरस्कार को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं।"

गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक विशेष प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश के माध्यम से नीता अंबानी के काम की सराहना की, जिसे कार्यक्रम में स्क्रीन पर चलाया गया। 

Web Title: Nita Ambani received a special honor at the Miss World 2024 event the chairperson of Reliance Foundation was honored Humanitarian Award

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे