लाइव न्यूज़ :

मशहूर एक्‍ट्रेस निम्‍मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, महेश भट्ट बोले- हाथ जोड़कर...तो ऋषि ने कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 09:36 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी (Nimmi) का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं.

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मुगल-ए-आजम में उन्होंने अपने किरदार से मधुवाला को भी जोरदार टक्कर दे दी थी।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने जमाने की काफी पसंद की जाने वाली अदाकारा थीं। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवाया था। ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम में उन्होंने अपने किरदार से मधुवाला को भी जोरदार टक्कर दे दी थी। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। निम्मी के निधन के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी-अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके निधन पर दुख भी जताया है।

ऐसे में बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने एक्ट्रेस निम्मी के निधन को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को अलविदा कहा है। निम्मी के निधन पर आया महेश भट्ट का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी। महेश भट्ट के अलावा निम्मी के निधन को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है।

 ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने ट्वीट में लिखा, बॉबी को उसके प्रीमियर पर रिलीज होने पर ढेर सारा आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद। आप आरके परिवार का हिस्सा थीं, बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे, आमीन। निम्मी उनका बदला हुआ नाम था। उनका असली नाम नवाब बानो था। उन्होंने पचास और साठ के दशक में कई हिट फिल्में दी थीं। ज्यादर फिल्मों में उन्होंने गांव की लड़की और महिला का किरदार निभाया था। 1949 में आई उनकी फिल्म बरसात में उनके काम की खासी तारीफ हुई थी और फिर उसके बाद उन्हें कई फिल्में करने को मिलीं। 

निम्मी की शादी रजा नाम के एक पटकथा लेखक से हुई थी, जिनका निधन 2007 में हो गया था। उनकी मशहूर फिल्मों में आम, पूजा के फूल, मेरे महबूब और आकाशदीप आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीमहेश भट्टऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?