लाइव न्यूज़ :

"सलमान! ब्याह कर लीजिए..."अमिताभ बच्चन के इस सवाल से सुपरस्टार को आई शर्म, जानें फिर बजरंगी भाईजान ने क्या दिया जवाब

By आजाद खान | Updated: January 15, 2022 14:27 IST

सलमान खान के साथ यह घटना रियाद के एक इवेंट में घटी है। इसका वीडिया खूब वायरल भी हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने जब सलमान से शादी के बारे में पूछा तो उन्हें शर्म आ गई थी।शादी के सवाल सलमान का चेहरा ब्लश भी करने लगा था।सलमान खान के फैंस को भी उनकी शादी का इन्तेजार है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी शादी को लेकर हमेशा सस्पेंस बनाए रहते हैं। फैंस से लेकर कई फिल्मी सितारों ने भी सलमान से पूछ लिया कि आखिर आप शादी कब करोगे। इस पर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान से जब अमिताभ बच्चन ने यह कहा कि क्या हो जाता है शादी के नाम पर आपको? ब्याह कर लीजिए तो उन्हें शर्म आ गई और मारे शर्म के उनका चेहरा ब्लश करने लगा। दरअलस यह वीडियो एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला था जो आजकल खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देख अब फैंस ने भी सलमान से यही सवाल कर रहे हैं कि भाई आप शादी कब करोगे।

क्यों और कब अमिताभ बच्चन ने सलमान को कहा शादी करने के लिए

दरअसल, पिछले महीने सलमान खान के साथ कई और सितारों ने रियाद का सफर किया था। इस टूर में सलमान के साथ प्रभुदेवा (PrabuDeva), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), आयुष शर्मा (Aayush Sharma), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), और सई मांजरेकर भी शामिल थे। इस दौरान रियाद के एक इवेंट में जब अमिताभ बच्चन ने सलमान खान से यह पूछा कि क्या हो जाता है शादी के नाम पर आपको? ब्याह कर लीजिए...तो इस पर सलमान खान को शर्म आ गई और उनका चेहरा ब्लश करने लगा। हालांकि इस वीडियो में सलमान का जवाब सुनने नहीं मिला, लेकिन यही सवाल सलमान का हर फैंस उनसे कई बर्सों से पूछ रहा है। गौरतलब है कि इस इवेंट में अमिताभ बच्चन मशहूर कमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) बने थे जो बिग बी के लुग में सलमान के साथ केबीसी के स्टाइल में उनसे हंसी मजाक करते हुए सवाल जवाब करते दिख रहे थे। 

शादी से जुड़े गानों पर जमकर नाचे भाईजान

इस इवेंट में सलमान खान ने अपने गानों पर जमकर नाचा और अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया था। सलमान खान ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, मुझसे शादी करोगे और किक के गानों पर परफॉर्म किया था। सलमान के रियाद टूर पर वहां मौजूद फैंस में काफी जोश था। बता दें कि सलमान फिलहाल इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे हैं।  

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारअमिताभ बच्चनबिग बॉस 15प्रभु देवा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!