लाइव न्यूज़ :

10 मई को नेहा धूपिया ने की अंगद बेदी से शादी, नौ दिन बाद उड़ी प्रेग्नेंट होने की खबर

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2018 09:37 IST

नेहा धूपिया शादी के कुछ ही महीनों पहले से ही वे अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी करने का अचानक निर्णय प्रिग्नेंट होने की वजह से लिया और शादी करने के बाद ही अपने फैंस को बताया।    

Open in App

मुंबई, 22 मईः बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने चुपके से शादी कर ली थी। इस शादी के बारे में जब उनके फैंस को पता चला तो वे चौंक गए थे। अब एक नई खबर सामने आ रही है कि नेहा धूपिया शादी से पहले प्रग्नेंट हो गई थीं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। लेकिन, इसकी अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

खबरों के अनुसार, नेहा धूपिया शादी के कुछ ही महीनों पहले से ही वे अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। बताया जा रहा है कि शायद उन्होंने शादी करने का अचानक निर्णय प्रिग्नेंट होने की वजह से लिया और शादी करने के बाद ही अपने फैंस को बताया।    

ये भी पढ़ें-बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नेहा शादी के बाद अक्सर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई हैं और उन्हें अंतिम बार रोडीज के अंतिम एपिसोड में लूज स्कर्ट-टॉप में देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे प्रिग्नेंट हैं, लेकिन यह सब मात्र कयास लगाए जा रहे हैं।    

आपको बता दें, नेहा धूपिया की शादी का फिल्मकार करण जौहर ने ट्वीट खुलासा किया थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी प्यारी और खास दोस्त नेहा धूपिया ने जेंटलमैन अंगद बेदी से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने नोएडा के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर में नेहा धूपिया गुलाबी रंग का लहंगा और अंगद बेदी सफेद शेरवानी में दिखाई दे रहे थे।

नेहा धूपिया ने भी अपनी शादी की जानकारी ट्वीट कर ही दी थी। उन्होंने लिखा था कि आज मैंने जीवन का सबसे अच्छा फैसला किया है। मैंने अपने पुराने दोस्त... हसबैंड से शादी कर ली है।

गौरतलब है कि अंगद बेदी भी फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने 'फालतू' फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 'टाइगर ज़िंदा है' फिल्म में काम किया था।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब

टॅग्स :नेहा धूपियाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल