लाइव न्यूज़ :

वे अपनी शादी को सर्कस नहीं बनाना चाहते, इसलिए नहीं बताया, बोलीं नीतू कपूर- पहले डेस्टिनेशन शादी करने वाले थे लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: May 9, 2022 17:18 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने बांद्रा स्थित घर वास्तु में 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। रणबीर की मां नीतू ने इस बाबत कहा है कि हम किसी को बताना नहीं चाहते थे, हम बस करना चाहते थे। इसलिए हमने इसे चुपचाप किया। नीतू ने बताया कि वे शादी के लिए शॉपिंग भी नहीं कर सकते थे..

Open in App
ठळक मुद्देनीतू कपूर ने कहा कि रणबीर और आलिया की शादी की योजना दो सालों से बना रहे थेरणबीर कपूर की मां ने बताया कि शादी में सिर्फ 40 मेहमानों को ही शामिल किया गया था

मुंबईः बीते महीने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में काफी चर्चे रहे। इस बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया और रणबीर के निजी सेरेमनी के बारे में बात की और कहा कि दोनों पहले डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे।

 फिल्म कम्पैनियन को दिए साक्षात्कार में शादी को बेहद निजी रखने के सवाल पर नीतू कपूर ने कहा कि वे शादी को सर्कस नहीं बनाना चाहते ते इसलिए उन्होंने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं कहा।  उन्होंने कहा कि रणबीर और आलिया की दक्षिण अफ्रिका में शादी की योजना थी। लेकिन आखिर में वे अपने घर की छत पर ही शादी किए। नीतू ने यह भी खुलासा किया कि रणबीर-आलिया की शादी की योजना 2 सालों से चल रही थी। बकौल नीतू- दो साल से हम योजना बना रहे थे कि हम यहां जाएंगे। हम बहुत सारे फोटोज देख रहे थे। हम बिल्कुल पागल हो गए थे।

रणबीर की मां ने आगे कहा कि हम किसी को बताना नहीं चाहते थे, हम बस करना चाहते थे। इसलिए हमने इसे चुपचाप किया। उन्होंने कहा कि हम शादी के लिए शॉपिंग भी नहीं कर सकते थे। इसलिए कुछ लोगों को सिर्फ शॉपिंग के लिए रखा गया था। अगर हम बाहर जाते तो सभी को पता चल जाता कि शादी हो रही है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने बताया कि उस वक्त हम एक बंद डिब्बे में कैद थे। हम  कुछ नहीं कर सकते थे लेकिन जाहिर है एक वक्त पर सभी को पता चल गया, जब सब्यसाची का आउटफिट आया। शादी में कितने मेहमान शामिल हुए, इसको लेकर नीतू ने बताया कि सिर्फ 40 मेहमान शादी में थे और रिसेप्शन में 40 दोस्त थे। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टनीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल