लाइव न्यूज़ :

हीरो के अपने से छोटी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करने पर नीना गुप्ता ने बॉलीवुड की बताई थी सच्चाई, जानें क्या कहा था?

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2021 10:54 IST

नीना गुप्ता से सवाल किया गया कि आज भी एक्टर अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करने में कतराते हैं। इस बात पर नीना ने रणबीर, ऋतिक और शाहरुख का नाम लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीना गुप्ता अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैंकिताब में नीना ने निजी जीवन और करियर को लेकर खुलकर लिखा हैनीना कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं

नीना गुप्ता (Neena Gupta)इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि वह अपनी बेबाक राय रखने और बोल्ड फैसले लेने वाली के तौर भी चर्चित रही हैं। ऐसा ही एकबार उन्होंने बॉलीवुड में हीरो के अपनी उम्र से आधी या छोटी हीरोइनों के साथ रोमांस करने पर बेबाक राय रखी थी।

पिंकविला से एकबार बातचीत के दौरान नीना गुप्ता से सवाल किया गया कि आज भी एक्टर अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करने में कतराते हैं। इस बात पर नीना ने रणबीर, ऋतिक और शाहरुख का नाम लिया था। नीना ने कहा था कि जब शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे स्टार अपने से उम्र में 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर सकते हैं, तो वे रणबीर कपूर संग किसी फिल्म में रोमांस क्यों नहीं कर सकतीं।

नीना गुप्ता ने कहा था कि उनकी दिली इच्छा है जैसे इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स अपने से छोटी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करते हैं। वैसे ही एक वक्त ऐसा भी आए, जब एक्ट्रेस अपने से कम उम्र के हीरो के साथ रोमांटिक सीन करे।  उन्होंने कहा था- 'ऐसा वक्त नहीं आएगा, जब हीरो अपने से ज्यादा उम्र की हीरोइन के साथ काम करेंगे। लेकिन, मेरी इच्छा है कि ऐसा समय आए जब मैं ऋतिक रोशन के अपोजिट काम कर सकूं। मैं शाहरुख या ऋतिक के अपोजिट काम क्यों नहीं कर सकती?

नीना ने कहा कि ऋतिक, शाहरुख तो अपनी उम्र से 20-25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है, तो इस हिसाब से मैं भी रणबीर कपूर के साथ रोमांस क्यों नहीं सकती हूं। नीना चाहती हैं कि ऐसा वक्त आए। लेकिन उन्होंने इस बात को भी माना कि भारत जैसे देश में इसके लिए बहुत समय लगेगा, जबकि हॉलीवुड में ये भेदभाव नहीं है। 

टॅग्स :नीना गुप्तारणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?