लाइव न्यूज़ :

NCB ने अपने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, दीपिका की पूर्व मैनेजर और भारती सिंह की मदद करने का है आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2020 14:08 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपने ही दो अफसरों पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इन दो अफसरों पर शक है कि इन्होंने ड्रग केस में गिरफ्तार हुईं कॉमेडियन भारती सिंह , उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा को जमानत दिलाने में उनकी मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देNCB ने अपने ही दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया और करिश्मा प्रकाश के खिलाफ दर्ज केस में जांच अधिकारी हैं।

मुंबई: बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपने ही दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। एनसीबी ने अपने ही आधिकारियों पर ड्रग्स केस में आरोपी कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर रहीं करिश्मा प्रकाश की मदद करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुतबिक, एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड किया है और उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया है। दोनों अधिकारी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के खिलाफ दर्ज केस में जांच अधिकारी हैं।

बताया जा रहा है कि भारती और हर्ष की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान NCB का कोई भी अधिकारी कोर्ट में नहीं पहुंचा था। ऐसे में कोर्ट को जांच एजेंसी का पक्ष जाने बगैर ही भारती और हर्ष को जमानत देनी पड़ी थी। NCB को शक है कि करिश्मा प्रकाश को मिली अग्रिम जमानत के समय भी ऐसा ही कुछ हुआ था।

15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर मिली थी जमानत

मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 23 नवंबर को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी।

भारती सिंह के घर से बरामद हुआ था 86।5 ग्राम गांजा

एनसीबी ने अंधेरी में दंपति के घर से गांजा जब्ती के बाद दोनों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद दोनों ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दाखिल कीं, जिसपर सुनवाई के दौरान भारती-हर्ष को राहत मिली।

एनसीबी ने भारती सिंह के घर और ऑफिस पर छापे के दौरान 86।5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया।

टॅग्स :भारती सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड चुस्की41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी भारती सिंह, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

ज़रा हटकेबीकानेरः कौन हैं मेहुल पुरोहित?, राजस्थानी छोरा ने किया धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?