लाइव न्यूज़ :

करण जौहर के पार्टी के वीडियो की जांच करेगा नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो!, शामिल हुए थे दीपिका, विक्की समेत कई स्टार्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2020 16:43 IST

बॉलीवुड डायरेक्‍टर- प्रोड्यूसर करण जौहर पर भी नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो का शिंकजा कसता नजर आ रहा है। एनसीबी उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो की जांच करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्‍टर- प्रोड्यूसर करण जौहर पर कसा एनसीबी का श‍िकंजाएनसीबी उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो की जांच करेगा

सुशांत  सिंह राजपूत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद इसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है। रिया के फ़ोन पर मिले व्हाट्सऐप चैट के आधार पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी पड़ताल शुरू कर दी है और फिलहाल रिया और उनके भाई शौविक 14 दिन की हिरासत में हैं। लेकिन इसी बीच करण जौहर भी विवादों में घिर गए हैं।

 ड्रग मामले में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर समेत बॉलीवुड कई बड़ी स्टार्स के खिलाफ शिकायत की है।

 मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी के वायरल वीडियो के आधार पर करण जौहर और कुछ अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के खिलाफ एनसीबी में शिकायत दर्ज की है। और एनसीबी अब इसकी जांच करने वाला है। खबर है कि मुंबई एनसीबी को केस ट्रांसफर कर दिया गया है और जल्द इस केस में काम शुरू हो जाएगा।

वहीं सिरसा ने ट्वीट करके लिखा है कि याद कर लीजिये इस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे को कुछ ही दिनों में ये लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर के बाहर लाइन में खड़े नज़र आएंगे!! अपनी ड्रग पार्टियों के कारण जेल जाने की तैयारी में! करण की पार्टी का वीडियो वायरल

इसी बीच करण जौहर की पार्टी का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जब ये वीडियो सामने आया था तो आरोप लगाया गया था कि करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लिया गया था। अब इस पार्टी के फोटो और वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस पार्टी को लेकर एक बार फिर से फैंस का गुस्सा फूटा है। सुशांत को ड्रगि्या बताने के बाद अब फैंस इस वीडियो को शेयर करके तरह तरह से सवाल कर रहे हैं।

लोगों ने निशाना साधते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी तक कह डाला था। वहीं, विकी कौशल पर ड्रग लेने का आरोप लगाया। इस वीडियो में सभी सितारे काफी अलग अंदाज में दिखे थे। करण जौहर का कहना है कि सभी मस्ती भरे मूड में थे, ना कि ड्रग्स लिया था।

टॅग्स :करण जौहरदीपिका पादुकोणवरुण धवनविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?