लाइव न्यूज़ :

'जवान' में शाहरुख खान संग रोमांस करती नजर आएंगी नयनतारा, एक्ट्रेस के पति ने किया रिएक्ट तो किंग खान ने कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: July 13, 2023 12:31 IST

विग्नेश शिवन ने शाहरुख खान को जवाब दिया जिन्होंने उन्हें पत्नी नयनतारा से सावधान रहने की चेतावनी दी थी क्योंकि उन्होंने जवान में काम करने के बाद कुछ घूंसे, किक सीखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजवान फिल्म मे शाहरुख संग नयनतारा रोमांस करेंगी फिल्म के सीन को लेकर नयनतारा के पति ने रिएक्ट किया जवान सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों सुर्खियों में है। 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख इस समय 'जवान' फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं।

अब तक फिल्म को लेकर यही जानकारी सामने आई है कि इसमें शाहरुख का भरपूर एक्शन अवतार देखने को मिलेगा लेकिन अब एक नई खबर के मुताबिक, फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और किंग खान का रोमांस भी दर्शकों को लुभाएगा।

दोनों स्टार पहली बार एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं ऐसे में इनकी जोड़ी को देखने के लिए खूब उत्सुक भी है। इस बीच, नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने फिल्म की तारीफ करते हुए पत्नी और एक्टर के रोमांस का जिक्र भी किया। 

उन्होंने अभिनेता के लिए अपने पोस्ट में जवान में शाहरुख और नयनतारा के रोमांटिक दृश्यों का उल्लेख किया है और उन्हें 'रोमांस का राजा' कहा है।

विग्नेश ने जवान के प्रीव्यू रिलीज पर शाहरुख खान और फिल्म की टीम को बधाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के ट्रेलर को पोस्ट किया और लिखा, आप एटली पर गर्व कैसे नहीं कर सकते, जब वो इतनी जबरदस्त फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

एकदम इंटरनेशनल लग रही है। बहुत एफर्ट, धैर्य और मेहनत लगती है। आपको मेरी तरफ से एक बड़ी हग, बधाई हो नयनतारा तुम हॉट लग रही हो ये तुम्हारा किंग खान के साथ ड्रीम डेब्यू है। 

शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया

नयनतारा के पति के पोस्ट के बाद शाहरुख खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मजाक किया। बुधवार को शाहरुख खान ने जवान की सराहना के लिए विग्नेश को धन्यवाद दिया और उन्हें उनकी पत्नी नयनतारा के बारे में भी चेतावनी दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “@VigneshShivN आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। #नयनतारा अद्भुत हैं...लेकिन अरे मैं यह कौन कह रहा हूं...आप तो पहले से ही जानते हैं!!! लेकिन पति, सावधान रहें, उसने अब कुछ बड़े लात और घूंसे सीख लिए हैं!!''

शाहरुख की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, विग्नेश शिवन ने लिखा, “(हँसते हुए इमोजी) बहुत दयालु सर। हां सर बहुत सावधानी बरत रहा हूं लेकिन मैंने यह भी सुना है कि फिल्म में आप दोनों के बीच कुछ अच्छा रोमांस है, यह उसने रोमांस के राजा से सीखा है, इसलिए पहले से ही ऐसे सपने की खुशी के साथ उसे संजो रही हूं, आपके साथ डेब्यू #SRK द #KingofHearts #Badshaah #Jawan @Atlee_dir एक विशाल वैश्विक #ब्लॉकबस्टर बनने जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में जवान का प्रीव्यू दर्शकों के बीच लाया गया। जवान प्रीव्यू को दर्शकों ने अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों, बड़े कलाकारों और ढेर सारे ड्रामा के लिए पसंद किया था। नयनतारा को एक शानदार कॉर्पोरेट लुक के साथ-साथ एक एक्शन सीन के बीच में बंदूक लहराते हुए देखा गया था।

इसमें विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक की झलक भी दिखी। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!