लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल नवाजुद्दीन सिद्दीकी का देसी अंदाज, सिर पर गमछा बांध खेतों में काम करते आए नजर

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 11:37 IST

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहने के बावजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहद साधारण लाइफ जीना पसंद करते हैं। समय मिलने पर वह अक्सर अपने गांव जाया करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइतने बड़े एक्टर होने के बावजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक आम किसान की तरह अपने खेतों में काम कर रहे हैं। वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत में काम करने के बाद अपने हाथ-पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों की तरह रियल लाइफ में भी काफी सीधे-सादे स्वभाव के माने जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह खेतों में काम करते दिखाई पड़ रहे हैं। इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक आम किसान की तरह अपने खेतों में काम कर रहे हैं। 

वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत में काम करने के बाद अपने हाथ-पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डार्क कलर की पैंट पहन रखी है। एक किसान की तरह उन्होंने सिर पर गमछा भी बांध रखा है। वीडियो को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा- Done for the day !!! सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

आखिरी बार फिल्म घूमकेतू में आए थे नजर

यूजर्स नवाजुद्दीन को जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बता रहे हैं। नवाजुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई तरह के रोल प्ले किए हैं। हाल ही में वह फिल्म घूमकेतू में नजर आए थे। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक फिल्म प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही, लेकिन हमेशा की तरह नवाजुद्दीन की एक्टिंग को फैंस से काफी प्यार मिला।

पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे तलाक की मांग की है। आलिया के मुताबिक नवाज उन्हें पत्नी नहीं समझते और उन पर आए दिन जुर्म करते रहते थे। आलिया ने तलाक के साथ बच्चों की कस्टडी की भी मांग कर ली है।

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!