लाइव न्यूज़ :

'बोल्ड पोज देने और सोने के लिए कहते थे डायरेक्टर्स, मना किया इसलिए नहीं मिला काम', नरगिस फाखरी का खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2021 16:29 IST

अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं वहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड हैं। बहुत बुरा लगता है क्योंकि मुझे कई बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसका बहुत दुख हुआ लेकिन मैं इस बात को दोहराती रही कि जो लोग अपने मूल्यों पर टिकेंगे वहीं जीतेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड हैंः नरगिसमॉडलिंग में टॉपलेस शॉट्स या ऐड में कपड़े उतारने के लिए कहा जाता था: बोलीं नरगिसअभिनेत्री ने कहा, मुझे लोकप्रियता की भूख नहीं है कि मैं न्यूड पोज दे दूं

मुंबईः बॉलीवुड से कास्टिंग काउच के मामले जब तक सामने आते रहते हैं। इसका शिकार कई बड़ी अभिनेत्रियां भी हो चुकी हैं। हाल ही में नरगिस फाखरी ने भी खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स इसलिए खो दिए क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर्स संग सोने से इनकार कर दिया था। 

पूर्व पोर्न स्टार ब्रिटनी डी ला मोरा संग बातचीत में नरगिस ने ऐसे कई पहलुओं पर चर्चा की। अपने करियर को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी चीज की भूखी नहीं हैं? बकौल नरगिस, मुझे लोकप्रियता की भूख नहीं है कि मैं न्यूड पोज दे दूं या फिर कुछ अन्य चीजें या फिर निर्देशक के साथ सोऊं। मैंने कई मौके खो दिए क्योंकि कुछ चीजें मैंने नहीं कीं। यह दिल तोड़ने वाला है। 

वहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड हैंः नरगिस अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं वहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड हैं। बहुत बुरा लगता है क्योंकि मुझे कई बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसका बहुत दुख हुआ लेकिन मैं इस बात को दोहराती रही कि जो लोग अपने मूल्यों पर टिकेंगे वहीं जीतेंगे। खुद के प्रति ईमानदार रही और किसी को मुझे किसी चीज के लिए मनाने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए नैतिक मूलियों से ज्यादा कुछ नहीं है।

मॉडलिंग में टॉपलेस शॉट्स या ऐड में कपड़े उतारने के लिए कहा जाता था

मॉडलिंग से फिल्मों में आने को लेकर नरगिस ने कहा कि बॉलिवुड इसलिए आईं क्‍योंकि यहां कोई सेक्‍स सीन्‍स नहीं थे। मॉडलिंग को लेकर कहा कि वहां अक्सर आपसे टॉपलेस शॉट्स या ऐड में नेकेड होने के लिए कहा जाता था। लेकिन इसके लिए वह कभी सहज नहीं रहीं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन दिनों एक अडल्‍ट मैगजीन का कॉलेज एडिशन था। उनके एजेंट ने कहा कि लड़कियों की जरूरत है और क्‍या वह ऐसा कुछ करना चाहेंगी। मैगजीन बड़ी थी और पैसे बहुत मिल रहे थे लेकिन फिर भी उन्‍होंने ना कर दिया। 

टॅग्स :नरगिस फाकरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल