लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर बनना चाहती थीं नरगिस, 14 की उम्र में 19 साल बड़े हीरो संग किया था लीड रोल में डेब्यू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 3, 2018 11:23 IST

महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया (1957) ने नरगिस को लीविंग लीजेंड बना दिया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वो सुनील दत्त के करीब आईं और 1958 में दोनों की शादी हो गयी।

Open in App

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त को बॉलीवुड की ऑल टाइम श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। नरगिस के बचपन का नाम फातिमा रशीद था। उनका जन्म कलकत्ता (अब कोलकाता) में एक जून 1929 को हुआ था। उनके पिता अब्दुल रशीद मूलतः पंजाबी हिन्दू थे। उन्होंने जद्दन बाई से शादी करने के लिए इस्लाम अपना लिया था। जद्दन बाई अपने समय की ख्यातिलब्ध गायिका थीं। जद्दन बाई ने हिन्दी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी थी। जद्दन बाई ने ही अपनी बेटी नरगिस को फिल्मी करियर के लिए प्रेरित किया। नरगिस ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 1935 में तलाश-ए-हक़ फिल्मी करियर शुरू किया।

यहां पढ़ें नरगिस से जुड़ी सारी ख़बरें

भले ही माँ के कहने पर नरगिस ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया हो लेकिन वो खुद नरगिस डॉक्टर बनना चाहती थीं। नरगिस को लीड रोल में पहली बार महबूब खान ने तकदीर (1943) में मौका दिया। नरगिस को पता था कि अगर वो फिल्म में सेलेक्ट हो जाएंगी तो उन्हें अभिनय की दुनिया में ही रह जाना होगा। इसलिए उन्होंने फिल्म के स्क्रीनटेस्ट के दौरान बेमन से डॉयलॉग बोले और एक्टिंग भी ढंग से नहीं की। महबूब ने जो भी सोचा हो उन्होंने नरगिस को ही उस जमाने के मशहूर हीरो मोतीलाल के अपोजिट हिरोइन लेकर फिल्म बनायी।

जब नरगिस ने सुनील दत्त की दी हुई साड़ी नहीं थी पहनी, पढ़ें शादी से मौत तक की दिल छू जाने वाली बातें

नरगिस को शुरुआत करियर में ही मोतीलाल और महबूब खान जैसे नामी हीरो और डायरेक्टरों के साथ काम करने का मौका मिला लेकिन उनकी अलग पहचान राज कपूर की फिल्मों से बनी। 1948 में आई राज कपूर और नरगिस की फिल्म आग ने हिन्दी सिनेमा को एक अमर जोड़ी दे दी। उसके बाद राज और नरगिस की जोड़ी ने बरसाद (1949) अंदाज (1949), आवारा (1951), श्री 420 (1955) और चोरी चोरी (1956) जैसी कल्ट फिल्में दीं। रुपहले पर्दे के साथ ही राज कपूर से नरगिस के प्यार के क़िस्से भी काफी मशहूर हुए। राज कपूर पहले से शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने नगरिस से शादी नहीं की। एक वक़्त ऐसा आया कि नरगिस ने राज कपूर के साथ फिल्में करना बंद कर दिया और दोनों का प्यार भी टूट गया। 

देखें नरगिस की लीड रोल में पहली फिल्म तक़दीर (1943)-

राज कपूर के साथ नरगिस की जोड़ी एक रोमांटिक और चुलबुली हिरोइन की थी। उन्हें लीविंग लीजेंड का दर्जा महबूब खान की हिन्दी क्लासिक मदर इंडिया (1957) से मिली। फिल्म में उनके साथ राज कुमार, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के दौरान ही नगरिस सुनील दत्त के करीब आईं। 1958 में दोनों ने शादी कर ली। नरगिस और सुनील दत्त की दो संतानें संजय दत्त और प्रिया दत्त हैं। संजय दत्त फिल्म अभिनेता हैं और प्रिया दत्त सांसद और कांग्रेस नेता हैं। तीन मई 1951 को नरगिस का महज 51 साल की उम्र में निधन हो गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरगिसपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?