लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग आयुष्मान खुराना ने 'Time 100' लिस्ट में बनाई जगह, दीपिका पादुकोण ने तारीफ में लिखा नोट

By अमित कुमार | Updated: September 23, 2020 10:58 IST

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आयुष्मान का नाम शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे टाइम 100 की सबसे प्रभावशाली लोगों की 2020 की सूची में आयुष्मान खुराना का नाम शामिल हैं। आयुष्‍मान के इस पोस्‍ट पर फैंस भी लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिछले कुछ समय से लगातार ब्लाकबस्टर फिल्में देते रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने एक और सफलता अपने नाम कर ली है। हिट फिल्मों में काम करने वाले आयुष्मान को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह दी गई है। टाइम 100 की सबसे प्रभावशाली लोगों की 2020 की सूची में आयुष्मान खुराना का नाम शामिल हैं। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आयुष्मान खुराना ही एक भारतीय नाम है, जिनको इस लिस्ट में जगह दी गई है। आयुष्‍मान खुराना ने इस सम्मान से बेहद खुश हैं। उन्होंने टाइम मैग्‍जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शाम‍िल होने के बाद इंस्‍टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की है। आयुष्‍मान के इस पोस्‍ट पर फैंस भी लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण ने भी जताई खुशी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी आयुष्मान की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। दीपिका ने आयुष्मान के लिए एक स्पेश नोट लिखा है। दीपिका ने लिखा है, मुझे आयुष्मान खुराना उनकी डेब्यू फिल्म 'विकी डोनर' के वक्त से याद हैं। वह बेशक इससे पहले से कई अलग तरीकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं लेकिन हम और आप उनके बारे में आज इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अपने आइकॉनिक किरदारों से जो प्रभाव छोड़ा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआयुष्मान खुरानादीपिका पादुकोणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच