लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर तनुश्री दत्ता को भेजेंगे कानूनी नोटिस, कहा- यौन शोषण के आरोप के लिए माँगे माफी नहीं तो...

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2018 19:19 IST

टीवी साक्षात्कार में तनुश्री दत्ता ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता नेअभिनेता नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। तनुश्री दत्ता के आरोपों खारिज करते हुए नान पाटेकर ने कहा था, तनुश्री का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। आज (28 सितंबर) इस मामले पर नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोडकर का बयान आया है। 

समाचार एजेंसी ANI को नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने बताया, "(पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया में हैं, क्योंकि उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं, और झूठ बोला है.... हम वह नोटिस आज (शुक्रवार) ही भेजेंगे, जिनमें मूलतः उनसे उनके आरोप लगाने वाले बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहा जाएगा"

गौरतलब है कि कल नाना पाटेकल ने कहा था, तनुश्री का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मामले को लेकर कोर्ट तक जाऊंगा। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के यौण शोषण के आरोप पर टाइम्स नाउ बात की। उन्होंने कहा, तनुश्री अब कोर्ट जाने के लिए तैयार हो जाए। उन्होंने कहा, उस वक्त के मौजूद फिल्म यूनिट से भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। 

नाना पाटेकर ने कहा, "यौन उत्पीड़न से आपका क्या मतलब है? उस समय सेट पर मेरे साथ 50-100 लोग मौजूद थे। मैं देखूंगा कि इस पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। लोग कुछ भी कह देते हैं। मैं अपना काम करना जारी रखूंगा।" 

क्या था तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :नाना पाटेकरतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?