लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी किताब पर बनेगी फिल्म

By IANS | Updated: January 29, 2018 23:42 IST

गोवा के मुख्यमंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने फिल्म बनाने के लिए उपाध्याय और गोखले का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

Open in App

भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकवादी संगठनों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी गई किताब 'सिक्योरिंग इंडिया द मोदी वे : पठानकोट, सर्जिकल स्ट्राइक एंड मोर' पर एक फिल्म बनने वाली है। ऑडबाल मोशन पिक्चर ने फिल्म बनाने के लिए किताब के अधिकार खरीद लिए हैं।निर्माता नितिन उपाध्याय गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर योजना की प्रगति बताने के दौरान खुश दिखे। वे 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद नियोजित सर्जिकल स्ट्राइक को पर्दे पर वास्तविक रूप में उतारने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।गोवा के मुख्यमंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने फिल्म बनाने के लिए उपाध्याय और गोखले का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।पर्रिकर ने बयान जारी करते हुए कहा, "मैं ऑडबाल मोशन पिक्चर्स द्वारा नितिन गोखले की किताब पर फिल्म बनाने पर खुश हूं। इससे और ज्यादा लोगों को सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक सहित अन्य महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी होगी। मैं फिल्म निर्माताओं को शुभकामनाएं देता हूं।"उपाध्याय ने कहा, "मैं एक ऐसे विचार से संबद्ध हूं जो आज भी यही सोचता है कि सिनेमा समाज का आइना होता है और लोगों को उत्साहित और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।" सर्जिकल स्ट्राइक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अन्य फिल्म 'उरी' का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं।

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकबॉलीवुडमनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुक्काबाज में निगेटिव रोल में होंगे जिम्मी शेरगिल, जानिए मोहब्बतें के करण का फिल्मी सफर

विश्वकहीं फिल्मों के मामले में चीन और PAK जैसा रुख तो नहीं अपना रहा भारत?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?