लाइव न्यूज़ :

कोमा में गई बेटी से मिलने को तरस रही हैं मौसमी चटर्जी, HC में लगाई गुहार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2018 12:23 IST

Open in App

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी इन दिनों कोमा में गई अपनी बेटी के लिए तरस रही हैं. हाल ही में उन्होंने बंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए बेटी से मिलवाने का अनुरोध किया.

उन्होंने यह भी अपील की कि उनके दामाद को निर्देश देकर उन्हें अपनी बेटी की देखभाल करने का अवसर दिया जाए. न्यायमूर्तिद्वय बी. पी. धर्माधिकारी और एस. वी. कोतवाल की खंडपीठ के समक्ष मौसमी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता बेनी चटर्जी ने इस मामले का उल्लेख किया.

पीठ इस मामले की सुनवाई शनिवार को करेगी. अदालत ने चटर्जी के दामाद डिक्की मेहता को इस याचिका के जवाब में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. अभिनेत्री की याचिका के अनुसार, डिक्की और पायल की शादी 2010 में हुई.

उसके बाद पायल गंभीर रूप से बीमार हो गई. पिछले साल पायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य उससे मिले और उसका ख्याल रखा. कुछ महीने पहले मेहता और उसका परिवार कोमा की अवस्था में पायल को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गए. इस समय पायल का इलाज उनके खार स्थित आवास पर चल रहा है. मौसमी का दावा है कि उन्हें या उनके परिवारजनों को पायल से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस