लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच अबू धाबी में फंसीं मोनी रॉय को सता रही फैमिली की याद, कहा- मैं भारत आने को बेताब हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 19:22 IST

एक्ट्रेस मोनी रॉय (Mouni Roy) लॉकडाउन की वजह से अबू धाबी में फंसी हुई हैं। हालांकि, वो भारत आने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उन्हें अपने घरवालों की याद आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवद गीता के ऑनलाइन क्लास ले रहीं मोनी रॉयमोनी को आ रही घर की याद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेस मोनी रॉय (Mouni Roy) अबू धाबी में फंसी हुई हैं। काम के लिए गईं मोनी तकरीबन तीन महीनों से  वहां हैं और लॉकडाउन की वजह से भारत नहीं आ पा रही हैं। हालांकि, वो अपने घर आने को बेताब हैं। यही नहीं, मोनी को अपने परिवार की भी काफी याद आ रही है, जोकि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रहता है। 

दोस्त के साथ रह रहीं मोनी रॉय

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मोनी रॉय ने बताया, 'मैं यहां अपनी दोस्त की कंपनी काफी एंजॉय कर रही हूं, जिसके साथ मैं पली-बढ़ी हूं। मैं यहां दोस्त और उसके परिवार के साथ रह रहे हूं। हालांकि, मुझे अपनी मां और भाई की याद आ रही है, जोकि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रहते हैं। मैं भारत आने के लिए बेताब हूं। मगर अभी तक वापस आने की तारीख तय नहीं हुई है।'

सब्जियां खरीदने के लिए जाती हैं घर से बाहर

View this post on Instagram

On loop 🎵

A post shared by mon (@imouniroy) on

इन तीन महीनों में मोनी सिर्फ सब्जियां खरीदने के लिए घर से बाहर निकलीं क्योंकि वो नहीं चाहती कि उनकी दोस्त और उनके परिवार वालों को कोई दिक्कत का सामना करना पड़े। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी दोस्त के पेरेंट्स उसके साथ रहते हैं। साथ ही, उसके दो छोटे बेटे भी हैं। जहां तक ​​उनकी सेहत का सवाल है तो मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हूं, इसलिए मैं घर पर रहना पसंद करती हूं। मैं सिर्फ सब्जियां खरीदने ही एक-दो बार घर से बाहर निकली हूं।' वो खाना बनाकर और भगवद गीता के ऑनलाइन क्लास लेकर अपने समय का सही इस्तेमाल कर रही हैं। 

गोल्ड में आ चुकी हैं नजर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, मोनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' जैसे सीरियलों में भी नजर आ चुकी हैं। यही नहीं, मोनी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट फिल्म गोल्ड से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी कर चुकी हैं।

टॅग्स :मौनी रॉयअक्षय कुमारएकता कपूरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?