लाइव न्यूज़ :

पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2019 08:30 IST

टीवी जगत में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली मौनी रॉय जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉ' में नजर आएंगी

Open in App

टीवी जगत में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली मौनी रॉय जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉ' में नजर आएंगी. इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी मौनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बड़ा खुलासा किया.

मौनी ने कहा कि वह सिंगल हैं और इन दिनों सही इंसान की तलाश कर रही हैं. 'गोल्ड' एक्ट्रेस मौनी ने कहा, ''मैं बहुत बिजी हूं. मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं. इस वक्त सही इंसान की तलाश में हूं. मैं खुश हूं कि मुझे एक के बाद एक फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है. मैं अपने काम को अपना 100%देना चाहती हूं.''

बता दें कि मौनी के बारे में गत दिनों खबरें थीं कि वह अभिनेता मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप में हैं. कई टीवी सीरीज में साथ काम कर चुके इन दोनों कलाकारों के शादी की खबरें भी आ रही थी, लेकिन एक-दूसरे को समय न दे पाने के कारण इनके रिश्ते में दरार आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया.

हालांकि मौनी और मोहित ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था. बहरहाल, मौनी रॉय का बॉलीवुड करियर अच्छा चल रहा है. वह फिल्म 'रॉ के अलावा 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी हैं. खबरों के मुताबिक इस फिल्म में मौनी नेगेटिव किरदार निभाएंगी. मौनी इन फिल्मों के अलावा राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में भी काम कर रही हैं.

टॅग्स :मौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीMouni Roy Photos: मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज वायरल, बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीफैंस को 46 डिग्री में भी ठंड का एहसास दिला रही हैं मौनी रॉय, कर्वी फिगर से फैंस को बनाया दीवाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीShowtime Trailer: 'सिनेमा धंधा नहीं धर्म है', इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?