लाइव न्यूज़ :

मोदी जी ने कहा था त्योहार आ रहे हैं, इसलिए तैयार बैठ गए कार्तिक आर्यन, वायरल हुई फोटो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2020 17:30 IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बता रहे हैं कि मोदी जी के कहने पर वो तैयार बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन ने डाला नया पोस्टएक्टर ने तस्वीर के साथ लिखा शानदार कैप्शन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अभिनेता सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में कार्तिक ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मोदी ने कहा था त्योहार आ रहे हैं...मैं तैयार बैठा हूं।' इसके साथ ही उन्होंने मान्यवर को टैग किया है। दरअसल, एक्टर ब्रांड प्रमोशन में लगे हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

फैंस लगातार कर रहे कमेंट

वहीं, कार्तिक की इस तस्वीर पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां एक ओर कुछ लोग पूछ रहे हैं कि मोदी जी ने ऐसा कब कहा तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि बहुत महंगे कपड़े लग रहे हैं। बता दें, कार्तिक को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि उन्होंने चीनी ब्रांड ओप्पो (Oppo) का प्रमोशन करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने जिस डील को रिजेक्ट किया है, वो कई करोड़ रुपए का सौदा था। 

कार्तिक आर्यन की ओर से नहीं आया कोई बयान

जानकारी के अनुसार पहले कार्तिक आर्यन ओप्पो फोन का प्रमोशन करते थे। हालांकि, माना जा रहा है कि ऐसा करने वाले कार्तिक पहले बॉलीवुड स्टार हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मगर कार्तिक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर को देखते हुए ये माना जा रहा है कि उन्होंने ओप्प्पो का प्रमोशन ना करने का फैसला लिया है। इस तस्वीर में एक्टर अपने एप्पल आईफोन से बादलों की तस्वीरें खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

इन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कार्तिक

मालूम हो, भारत सरकार ने पिछले महीने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें टिकटॉक, शेयरइट और वीचैट जैसे एप भी शामिल हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो कियारा अडवानी (Kiara Advani) के साथ भी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में दिखाई देंगे।

टॅग्स :कार्तिक आर्यननरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच